नात लिरिक्स

Wo Nabiyon Mein Sab Se Badi Shan Wale | Hamara Nabi Sab Se Pyara Nabi

वो नबियों में सब से बड़ी शान वाले | हमारा नबी सब से प्यारा नबी

नात ख़्वान: हम्माद नागरीशायर: हाफ़िज़ सज्जाद (टाइपिस्ट)उपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

हमारा नबी सब से प्यारा नबीहमारा नबी सब से प्यारा नबी

वो नबियों में सब से बड़ी शान वालेजहाँ भर में उन से हैं हर-सू उजाले

मुज़म्मिल, मुदस्सिर, वो यासीन-ओ-ताहाहैं बा'द-अज़-ख़ुदा के वो रुत्बे में आ'लामिलेंगे तुम्हें हर वरक़ पर हवालेजहाँ भर में उन से हैं हर-सू उजाले

या नबी ! या नबी ! या नबी ! या नबी !

मुहम्मद हमारे हसीं ख़ूब-तर हैंवो नबियों में अफ़ज़ल, वो आ'ला बशर हैंवो इक शब में 'अर्श-ए-बरीं जाने वालेजहाँ भर में उन से हैं हर-सू उजाले

वो नबियों में सब से बड़ी शान वालेजहाँ भर में उन से हैं हर-सू उजाले

वो महशर में उम्मत का बन कर सहाराउसी के बिना तो नहीं है गुज़ारापिलाएँगे कौसर के सब को पियालेजहाँ भर में उन से हैं हर-सू उजाले

या नबी ! या नबी ! या नबी ! या नबी !

नबी की इहानत नहीं है गवारामुहम्मद से उल्फ़त है ईमाँ हमारामुहम्मद पे दिल से फ़िदा हम जियालेजहाँ भर में उन से हैं हर-सू उजाले

वो नबियों में सब से बड़ी शान वालेजहाँ भर में उन से हैं हर-सू उजाले

वो आए तो वहदत का फ़रमान समझेवो आए तो इंसाँ को इंसान समझेदिलों से जहालत के सब टूटे तालेजहाँ भर में उन से हैं हर-सू उजाले

या नबी ! या नबी ! या नबी ! या नबी !

ये सज्जाद की है तमन्ना, ख़ुदाया !दिखा दे वो गुंबद, वो जाली मिनारामुहम्मद के रौज़े पे हम को बुला लेजहाँ भर में उन से हैं हर-सू उजाले

वो नबियों में सब से बड़ी शान वालेजहाँ भर में उन से हैं हर-सू उजाले

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।