नात लिरिक्स

Wallah Kya Haseen Hai Jalwa Mere Nabi Ka

वल्लाह क्या हसीं है जल्वा मेरे नबी का

नात ख़्वान: साक़िब अली साबरीशायर: ग़ाफ़िल ग़ाज़ीपुरीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

वल्लाह क्या हसीं है जल्वा मेरे नबी कादीदार कर रहा है मौला मेरे नबी का

दुनिया में चल रही है सरकार की हुकूमतमहशर में भी चलेगा सिक्का मेरे नबी का

मरने के बा'द जन्नत उन को नसीब होगीजो लोग पढ़ रहे हैं कलमा मेरे नबी का

मैदान-ए-कर्बला में घर-बार को लुटा केशेर-ए-'अली ने गाड़ा झंडा मेरे नबी का

क्या मुझ से पूछते हो रुत्बा मेरे नबी काजिब्रील चूमते थे तलवा मेरे नबी का

मरने से पहले दिल की है बस यही तमन्नाइक बार मैं भी देखूँ रौज़ा मेरे नबी का

हर उम्मती को, ग़ाफ़िल ! महशर में बख़्श कर केपूरा ख़ुदा करेगा वा'दा मेरे नबी का

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।