नात लिरिक्स

Un Ki Bhi Shafaa'at Mere Sarkaar Karenge

उन की भी शफ़ा'अत मेरे सरकार करेंगे

नात ख़्वान: शादाब रज़ा कानपुरीशायर: शादाब रज़ा कानपुरीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

उन की भी शफ़ा'अत मेरे सरकार करेंगेजो रौज़ा-ए-सरकार का दीदार करेंगे

मैं क़ब्र में कह दूँगा फ़रिश्तों से कि जाओअब जो भी करेंगे, मेरे सरकार करेंगे

बीमार हूँ मैं, 'आबिद-ए-बीमार के दर काऔर मेरी दवा 'आबिद-ए-बीमार करेंगे

रमज़ान में हो जाए जो आक़ा का इशाराहम लोग मदीने में ही इफ़्तार करेंगे

जब उम्मती रो रो के पुकारेंगे नबी कोसरकार कहाँ ऐसे में इंकार करेंगे !

जो ऊँगली उठाएगा बरेली के रज़ा परउस का तो इलाज अज़हरी सरकार करेंगे

अख़लाक़ की तलवार हमें दी है नबी नेक्या ले के हम अब लोहे की तलवार करेंगे

घेरा है बलाओं ने मेरे घर को, मुझे भीअब दूर इने सय्यिद-ए-सालार करेंगे

शादाब ! यही नात के अश'आर को पढ़ करघर अपने लिए ख़ुल्द में तैयार करेंगे

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।