नात लिरिक्स

Tujhe Rab Ne Kya Banaya Makka-Madine Wale

तुझे रब ने क्या बनाया मक्का-मदीने वाले

शायर: सय्यिद हाश्मी मियांउपलब्ध: हिंदी

तुझे रब ने क्या बनाया मक्का-मदीने वालेये कोई समझ न पाया मक्का-मदीने वाले

मक्का-मदीने वाले, मक्का-मदीने वालेमक्का-मदीने वाले, मक्का-मदीने वाले

तेरा फैज़े-आम जारी, तेरी ज़िन्दगी निरालीतुझे हर वली में पाया, मक्का-मदीने वाले

मक्का-मदीने वाले, मक्का-मदीने वालेमक्का-मदीने वाले, मक्का-मदीने वाले

कहा सब ने नफ्सि-नफ्सि, तेरे लब पे रब्बे-हब्लीतेरे पाये का न पाया, मक्का-मदीने वाले

मक्का-मदीने वाले, मक्का-मदीने वालेमक्का-मदीने वाले, मक्का-मदीने वाले

न कोई बता सका है, न कोई बता सकेगातुझे रब ने कब बनाया, मक्का-मदीने वाले

मक्का-मदीने वाले, मक्का-मदीने वालेमक्का-मदीने वाले, मक्का-मदीने वाले

है दुआ-ए-अहले-सुन्नत के जहांने-रंगो-बू मेंरहे सय्यदो का साया, मक्का-मदीने वाले

मक्का-मदीने वाले, मक्का-मदीने वालेमक्का-मदीने वाले, मक्का-मदीने वाले

सवा लाख अम्बिया हो या हज़ारो हूरो-ग़िल्मांतेरा गीत सब ने गाया, मक्का-मदीने वाले

मक्का-मदीने वाले, मक्का-मदीने वालेमक्का-मदीने वाले, मक्का-मदीने वाले

ये सभी का है अक़ीदा के ब-क़ौले आला हज़रततुझे यक ने यक बनाया, मक्का मदीने वाले

मक्का-मदीने वाले, मक्का-मदीने वालेमक्का-मदीने वाले, मक्का-मदीने वाले

बड़े काम की वो निकली तेरी प्यारी प्यारी कमलीसरे-हश्र जब छुपाया, मक्का-मदीने वाले

मक्का-मदीने वाले, मक्का-मदीने वालेमक्का-मदीने वाले, मक्का-मदीने वाले

ये है फ़ातिमा का सदक़ा मैं तेरे नसब का हिस्सामुझे हाश्मी बनाया, मक्का-मदीने वाले

मक्का-मदीने वाले, मक्का-मदीने वालेमक्का-मदीने वाले, मक्का-मदीने वाले

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।