नात लिरिक्स

Tu Ne Deewana Banaya To Main Deewana Bana

तू ने दीवाना बनाया तो मैं दीवाना बना

शायर: ज़हीन शाह ताजीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

तू ने दीवाना बनाया तो मैं दीवाना बनाअब मुझे होश की दुनिया में तमाशा न बना

'इश्क़ में दीदा-ओ-दिल शीशा-ओ-पैमाना बनाझूम कर बैठ गए हम वहीं मय-ख़ाना बना

यूसुफ़-ए-मिस्री तमन्ना तेरे जल्वों के निसारमेरी बेदारियों को ख़्वाब-ए-ज़ुलैख़ा न बना

ये तमन्ना है कि आज़ाद-ए-तमन्ना ही रहूँदिल-ए-मायूस को मानूस-ए-तमन्ना न बना

दिल-ए-बेताब को तस्कीन तबस्सुम से न देचश्म-ए-मजनूँ के लिए महमिल-ए-लैला न बना

ज़ौक़-ए-बर्बादी-ए-दिल को भी न कर तू बर्बाददिल की उजड़ी हुई बिगड़ी हुई दुनिया न बना

मुंकिर-ए-होश हूँ मैं मो'तक़िद-ए-होश न करमस्त-ए-इमरोज़ को महव-ए-ग़म-ए-फ़र्दा न बना

निगह-ए-नाज़ से पूछेंगे किसी दिन ये, ज़हीन !तू ने क्या क्या न बनाया, कोई क्या क्या न बना

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।