नात लिरिक्स

Tere Dam Se Khushiyan Thi Mere Jahan Mein | Meri Pyari Maa Tujh Ko Dhoondun Kahan Main

तेरे दम से ख़ुशियाँ थी मेरे जहाँ में | मेरी प्यारी माँ तुझ को ढूँडूँ कहाँ मैं

शायर: सहर क़ासमीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

दिल तुझ को ढूँडता है मेरी माँतेरी याद आ रही है मेरी माँ

तेरे दम से ख़ुशियाँ थी मेरे जहाँ मेंमेरी प्यारी माँ ! तुझ को ढूँडूँ कहाँ मैं

मुझे याद बचपन का है वो ज़मानाहसाना मुझे, लोरी दे कर सुलानामुझे देख कर तेरा वो मुस्कुरानाग़रीबी में भी 'उम्दा कपड़े दिलानामोहब्बत का दरिया थी तू गुलसिताँ मेंमेरी प्यारी माँ ! तुझ को ढूँडूँ कहाँ मैं

तेरे दम से ख़ुशियाँ थी मेरे जहाँ मेंमेरी प्यारी माँ ! तुझ को ढूँडूँ कहाँ मैं

ज़मीं पर मैं चलने के क़ाबिल नहीं थाहुनर कोई दुनिया का हासिल नहीं थामैं नन्हा सा था  तेरी आँखों का तारामेरे बिन तुझे चैन हासिल नहीं थाभरे हौसले इस दिल-ए-ना-तवाँ मेंमेरी प्यारी माँ ! तुझ को ढूँडूँ कहाँ मैं

तेरे दम से ख़ुशियाँ थी मेरे जहाँ मेंमेरी प्यारी माँ ! तुझ को ढूँडूँ कहाँ मैं

पकड़ कर मेरा हाथ चलना सिखायाख़ुदा एक है मुझ को माँ ने बतायामेरी ख़ातिर उस ने उठाई मशक्क़तमगर मुझ को जीने का मक़्सद बतायापरिंदा हो जैसे हसीं आशियाँ मेंमेरी प्यारी माँ ! तुझ को ढूँडूँ कहाँ मैं

तेरे दम से ख़ुशियाँ थी मेरे जहाँ मेंमेरी प्यारी माँ ! तुझ को ढूँडूँ कहाँ मैं

मैं बीमार होता तू ग़मगीन होतीमेरे ग़म में रातों को भी तू न सोतीनमाज़ों में रब से तू करती दु'आएँदु'आओं में अश्कों की लड़ियाँ पिरोतीतेरी मेहनतों से हुआ हूँ जवाँ मैंमेरी प्यारी माँ ! तुझ को ढूँडूँ कहाँ मैं

तेरे दम से ख़ुशियाँ थी मेरे जहाँ मेंमेरी प्यारी माँ ! तुझ को ढूँडूँ कहाँ मैं

दिया 'इल्म-ए-दीन और दुनिया बताईमसर्रत की दौलत मुझी पर लुटाईमुझे ज़िंदगी के सभी गुर बताएपढ़ाया था कलमा, नमाज़ें सिखाईख़िज़ाँ में, बहारों में, सूद-ओ-ज़ियाँ मेंमेरी प्यारी माँ ! तुझ को ढूँडूँ कहाँ मैं

तेरे दम से ख़ुशियाँ थी मेरे जहाँ मेंमेरी प्यारी माँ ! तुझ को ढूँडूँ कहाँ मैं

मेरी माँ तू बाबा की नूर-ए-नज़र थीवो जिन को हमेशा ही मेरी फ़िकर थीतू हम सब की ख़िदमत में रहती थी कोशाँमोहब्बत की छाओं का तू इक शजर थीफला-फूला दोनों के मैं दरमियाँ मेंमेरी प्यारी माँ ! तुझ को ढूँडूँ कहाँ मैं

तेरे दम से ख़ुशियाँ थी मेरे जहाँ मेंमेरी प्यारी माँ ! तुझ को ढूँडूँ कहाँ मैं

रखी तेरे क़दमों में अल्लाह ने जन्नततेरी ख़िदमतों से मिले रब की रहमतवो नादाँ है जो तेरी 'अज़मत न जानेन हो जिस के दिल में, ऐ माँ ! तेरी उल्फ़ततेरी शान रब ने बताई क़ुरआँ मेंमेरी प्यारी माँ ! तुझ को ढूँडूँ कहाँ मैं

तेरे दम से ख़ुशियाँ थी मेरे जहाँ मेंमेरी प्यारी माँ ! तुझ को ढूँडूँ कहाँ मैं

हमें कर के बे-फ़िक्र सूद-ओ-ज़ियाँ सेचली तू हमें छोड़ कर इस जहाँ सेऐ माँ ! तेरी ख़िदमत का जब वक़्त आयाबुलावा तेरा आ गया आसमाँ सेजो मौसम था फूलों का बदला ख़िज़ाँ मेंमेरी प्यारी माँ ! तुझ को ढूँडूँ कहाँ मैं

तेरे दम से ख़ुशियाँ थी मेरे जहाँ मेंमेरी प्यारी माँ ! तुझ को ढूँडूँ कहाँ मैं

वो दुनिया थी मेरी, वो मेरा जहाँ थीउमीदों का मर्कज़ वो इक मेरी माँ थीतेरी याद मुझ को सताती है हर-दमतू मेरी थी आँखें, तू मेरी ज़ुबाँ थीहै तुझ को दु'आएँ मेरी हर फ़ुग़ाँ मेंमेरी प्यारी माँ ! तुझ को ढूँडूँ कहाँ मैं

तेरे दम से ख़ुशियाँ थी मेरे जहाँ मेंमेरी प्यारी माँ ! तुझ को ढूँडूँ कहाँ मैं

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।