नात लिरिक्स

Sooni Sooni Dagar Ujda Ujda Chaman | Meri Maa o Pyari Maa

सूनी सूनी डगर उजड़ा उजड़ा चमन | मेरी माँ ओ प्यारी माँ

उपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

सूनी सूनी डगर, उजड़ा उजड़ा चमनबिन तेरे ये न महकेगा मुश्क-ए-ख़ुतनटूट कर जैसे गिर जाएगा ये गगनमेरी माँ ! तू है जन्नत में मस्त-ओ-मगनकैसे तुझ को कहूँ, फिर से आ जा यहाँ

मेरी माँ ओ मेरी माँ !मेरी माँ ओ प्यारी माँ ! मेरी माँ ओ मेरी माँ !

ये तो मुमकिन नहीं भूल जाऊँ तुझेरात-दिन फ़िक्र है कैसे पाऊँ तुझेदिल में क्या है तमन्ना बताऊँ तुझेअपने अल्लाह से माँग लाऊँ तुझेये तो मुमकिन नहीं, अब मिलेंगे वहाँ

मेरी माँ ओ मेरी माँ !मेरी माँ ओ प्यारी माँ ! मेरी माँ ओ मेरी माँ !

सब्र करता तो हूँ, सब्र आता नहींसामने तेरी सूरत कोई लाता नहींतेरा पैग़ाम अब कोई लाता नहींदर्द-ए-दिल हाए रे मेरा जाता नहींकिस को अपनी सुनाएँगे हम दास्ताँ

मेरी माँ ओ मेरी माँ !मेरी माँ ओ प्यारी माँ ! मेरी माँ ओ मेरी माँ !

मेरे वालिद का ता-देर साया रहेउन की चश्म-ओ-'इनायत का दरिया बहेउन की मेहनत, मशक़्क़त से हम हैं पलेदिल से ख़िदमत करें उन की अब बिन कहेउन की ख़िदमत का वा'दा लिया तू ने हाँ

मेरी माँ ओ मेरी माँ !मेरी माँ ओ प्यारी माँ ! मेरी माँ ओ मेरी माँ !

मेरी माँ ! तेरी ममता पे क़ुर्बान मैंभूल जाऊँ न मौला का फ़रमान मैंयाद कर कर के हो जाऊँ हैरान मैंतुझ को पढ़ पढ़ के बख़्शूँगा क़ुरआन मैंतेरा बेटा सिद्दीक़ और तू उस की माँ

मेरी माँ ओ मेरी माँ !मेरी माँ ओ प्यारी माँ ! मेरी माँ ओ मेरी माँ !

नशीद-ख़्वाँ:हाफ़िज़ अबू-बक्र मदनी

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।