नात लिरिक्स

Shamsheer Karbala Mein Uthai Husain Ne

शमशीर करबला में उठाई हुसैन ने

शायर: मुमताज़ तान्डवीउपलब्ध: हिंदी

शमशीर करबला में उठाई हुसैन नेअज़मत नबी के दीं की बचाई हुसैन ने

ऐसा लगा के आ गए मैदान में अलीजब रन में ज़ुल्फ़िक़ार चलाई हुसैन ने

शमशीर करबला में उठाई हुसैन नेअज़मत नबी के दीं की बचाई हुसैन ने

लगता था जैसे इश्क़ का काबा झुका हुवासजदे में जब ज़बीन झुकाई हुसैन ने

शमशीर करबला में उठाई हुसैन नेअज़मत नबी के दीं की बचाई हुसैन ने

जन्नत में ला के सूए जहन्नम से खींच करक़िस्मत जनाबे-हुर्र की जगाई हुसैन ने

शमशीर करबला में उठाई हुसैन नेअज़मत नबी के दीं की बचाई हुसैन ने

हाथों में ले के असग़रे-मज़लूम का लहूज़ुल्मों-सितम की आग बुझाई हुसैन ने

शमशीर करबला में उठाई हुसैन नेअज़मत नबी के दीं की बचाई हुसैन ने

एक इन्क़िलाब आ गया मैदाने-जंग मेंअकबर को जब ज़बान चुसाई हुसैन ने

शमशीर करबला में उठाई हुसैन नेअज़मत नबी के दीं की बचाई हुसैन ने

तयबा है दर्सगाह, मदरसा शहे-उममतालीम इस तरह से है पाई हुसैन ने

शमशीर करबला में उठाई हुसैन नेअज़मत नबी के दीं की बचाई हुसैन ने

सर कट गया है फिर भी नेज़े की नोक परआयत कलामे-हक़ की सुनाई हुसैन ने

शमशीर करबला में उठाई हुसैन नेअज़मत नबी के दीं की बचाई हुसैन ने

मुमताज़ करबला से सदा आती है यहींबिगड़ी हर एक बात बनाई हुसैन ने

शमशीर करबला में उठाई हुसैन नेअज़मत नबी के दीं की बचाई हुसैन ने

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।