नात लिरिक्स

Sar Apna Kata Denge Tere Naam Ki Khatir | Islam Ki Khatir

सर अपना कटा देंगे तेरे नाम की ख़ातिर | इस्लाम की ख़ातिर

उपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

इस्लाम की ख़ातिर, इस्लाम की ख़ातिरइस्लाम की ख़ातिर, इस्लाम की ख़ातिर

बंदे हैं, मुसलमान हैं, ईमान है तुझ परये माल है क्या, जान भी क़ुर्बान है तुझ परबस अपना तवक्कुल, ऐ निगहबान ! है तुझ परसर अपना कटा देंगे तेरे नाम की ख़ातिर

इस्लाम की ख़ातिर, इस्लाम की ख़ातिरइस्लाम की ख़ातिर, इस्लाम की ख़ातिर

जो कुछ था उठा लाए हैं, घर कुछ नहीं छोड़ाकंबल है बदन पर जिसे काँटों से है जोड़ासिद्दीक़ ने बातिल का ग़ुरूर इस तरह तोड़ासब दे दिया मज़हब के लिए काम की ख़ातिर

इस्लाम की ख़ातिर, इस्लाम की ख़ातिरइस्लाम की ख़ातिर, इस्लाम की ख़ातिर

ज़ेहनों से बड़े छोटे का हर फ़र्क़ मिटायापैदल चले, ख़ादिम को सवारी पे बिठायाजागे हैं 'उमर, चैन से सोई है रि'आयाअल्लाह जो देगा उसी इन'आम की ख़ातिर

इस्लाम की ख़ातिर, इस्लाम की ख़ातिरइस्लाम की ख़ातिर, इस्लाम की ख़ातिर

वो ज़ुल्म तड़प उठता है दिल सुन के हिकायतमज़लूम-ए-मदीना पे जो टूटी थी क़यामतरोज़े में हुई हज़रत-ए-'उस्माँ की शहादतक़ुरआन की आयात के पैग़ाम की ख़ातिर

इस्लाम की ख़ातिर, इस्लाम की ख़ातिरइस्लाम की ख़ातिर, इस्लाम की ख़ातिर

इक वार में मरहब को ठिकाने से लगायाख़ैबर का ग़ुरूर आप ने मिट्टी में मिलायाहसनैन को हिम्मत का सबक़ रोज़ पढ़ायाहैदर ने शहादत से भरे जाम की ख़ातिर

इस्लाम की ख़ातिर, इस्लाम की ख़ातिरइस्लाम की ख़ातिर, इस्लाम की ख़ातिर

नशीद-ख़्वाँ:अश्फ़ाक़ बहराइची

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।