नात लिरिक्स

Roopam Anupam Sundar Manoram Man Mohanam Hai Shreemant Khwaja

रूपम् अनुपम् सुंदर मनोरम् मन मोहनम् है श्रीमंत ख़्वाजा

नात ख़्वान: अब्दुल हफ़ीज़ क़ादरी उदयपुरशायर: अय्यूब आसिम चिश्तीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

हिन्दुस्तान अस्ल में वलियों का देश हैशाहों का नहीं बल्कि फ़क़ीरों का देश है

सब अपने अपने सूबे के हैं चीफ़ मिनिस्टरअजमेर में रहता है इन का प्राइम मिनिस्टर

रूपम् अनुपम् सुंदर मनोरम् मन मोहनम् है श्रीमंत ख़्वाजाप्रकाशरूपी है कंचन काया अति सुंदरम् है श्रीमंत ख़्वाजा

शाह-ए-उमम च 'अली हैदरम् फ़ातिमा एवं हसनैन कुल सत्यम्भवत: पवित्रम् कुटुंब पंजतन अति पावनम् है श्रीमंत ख़्वाजा

दयालु दयानंद दयावान दानी कृपालु कृपालम् है कृपाल निधिबड़े दान दाता बड़े दुःख-निवारक सख़ी सुंदरम् है श्रीमंत ख़्वाजा

जननी पवित्रम् है उम्मुलवरा बी पित्र ग़्यासुद्दीं संजर निवासीसतगुरु प्राप्तम् है उस्मान-ए-हारूँ प्रिय दर्शनम् है श्रीमंत ख़्वाजा

ईश्वर के प्रियतम महा दिव्य ज्ञानी रसूलस्य वचनम् कृत प्रतिनिधिभारत की धरती पवित्रम् भवति अभिनंदनम् है श्रीमंत ख़्वाजा

छटी शुभ दिवस है अति पावनम् गाओ रे चिश्तियो ! मंगल गीतम्अजमेर नगरी भवत् स्वर्गरूपी शुभ मंगलम् है श्रीमंत ख़्वाजा

जीवन का 'आसिम को वरदान दे दो, अपनी लगन का इसे ज्ञान दे दोतुमरी दुवरिया पे आस लगाए नतमस्तकम् है, श्रीमंत ख़्वाजा !

ख़्वाजा-ए-हिन्दल-वली, या'नी औलाद-ए-'अलीहर तरफ़ तेरे उजाले

चिश्त वाले ! चिश्त वाले !चिश्त वाले ! चिश्त वाले !

तेरी मोहब्बत दिल में बसा करदेखेंगे अपनी पलकें बिछा करवाली-ए-हिन्दुस्ताँ ऐ मु'ईन-ए-बे-कसाँ !अपने दरबार बुला ले

चिश्त वाले ! चिश्त वाले !चिश्त वाले ! चिश्त वाले !

अपने तो अपने ग़ैरों ने तेरेदर पर लगाए हैं अपने डेरेऐ ग़रीबों के वली ! तेरी हर एक गलीऔर हैं रस्ते निराले

चिश्त वाले ! चिश्त वाले !चिश्त वाले ! चिश्त वाले !

छाई हैं काली काली घटाएँमज़लूम की हैं ये इल्तिजाएँऐ मेरे ख़्वाजा पिया ! सब की रख ले तू हयाअपने मँगतों को बचा ले

चिश्त वाले ! चिश्त वाले !चिश्त वाले ! चिश्त वाले !

पाई है तेरे दर की ग़ुलामीकहता है मेरा 'इश्क़-ए-दवामीसाबिर-ओ-अब्दुल हफ़िज़ और 'उस्माँ हारूनीहैं तेरे चाहने वाले

चिश्त वाले ! चिश्त वाले !चिश्त वाले ! चिश्त वाले !

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।