नात लिरिक्स

Ran Mein Kehte The Shah Bari Bari | Alvida Alvida Hai Hamari

रन में कहते थे शाह बारी बारी | अलविदा अलविदा है हमारी

उपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

रन में कहते थे शाह बारी बारीअलविदा' अलविदा' है हमारीकरना हरगिज़ न तुम आह-ओ-ज़ारीअलविदा' अलविदा' है हमारी

शाह ने कुन्बे को दी हिदायतसब्र करना, न करना शिकायतहम को बुलवा रहा रब्ब-ए-बारीअलविदा' अलविदा' है हमारी

बहना ! भाई को रन की रज़ा दोवा'दा पूरा करूँ तुम दु'आ दोदेखे दुनिया शुजा'अत हमारीअलविदा' अलविदा' है हमारी

बानो ! लाज़िम तुम्हें सब्र करनाबेवा दुल्हन को तस्कीन देनाये है आख़िर वसिय्यत हमारीअलविदा' अलविदा' है हमारी

प्यारे 'आबिद ! न आ'दा से लड़नालाशा मेरा तुम्हीं दफ़्न करनाहोगी कर्बल में तुर्बत हमारीअलविदा' अलविदा' है हमारी

कहना नाना की तुर्बत पे जा करवा'दा पूरा हुआ है पयम्बरहोवे मक़बूल शहादत हमारीअलविदा' अलविदा' है हमारी

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।