नात लिरिक्स

Rabb-e-Kaunain Mere Dil Ki Duaein Sun Le

रब्ब-ए-कौनैन मेरे दिल की दुआएँ सुन ले

उपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

रब्ब-ए-कौनैन ! मेरे दिल की दु'आएँ सुन लेमैं हूँ बेचैन, मेरे दिल की सदाएँ सुन ले

रब्ब-ए-कौनैन ! मेरे दिल की दु'आएँ सुन ले

शान आ'ला है तेरी, मालिक-ओ-मुख़्तार है तूमुझ को मा'लूम है दुनिया का मददगार है तू

मैं हूँ मोहताज, मुझे 'इल्म की दौलत दे देअपने अनमोल ख़ज़ाने से ये ने'मत दे दे

मैं हूँ कमज़ोर, मुझे दौलत-ए-ईमाँ दे देना-तवाँ बंदे से भी दीन की ख़िदमत ले ले

जल्वा-ए-हक़ से मेरे दिल को फ़रोज़ाँ कर देनूर इस्लाम का चेहरे पे नुमायाँ कर दे

रब्ब-ए-कौनैन ! मेरे दिल की दु'आएँ सुन ले

मैं परेशान हूँ, सरमाया-ए-राहत दे देअपने महबूब की तू सच्ची मोहब्बत दे दे

जिस के सदक़े में दो 'आलम को बनाया तू नेमेरे महबूब जिसे कह के बुलाया तू ने

वास्ता उस का, गुनहगार की बख़्शिश कर देअपने इस बंदा-ए-नादिर पे नवाज़िश कर दे

जल्वा-ए-हक़ से मेरे दिल को फ़रोज़ाँ कर देनूर इस्लाम का चेहरे पे नुमायाँ कर दे

रब्ब-ए-कौनैन ! मेरे दिल की दु'आएँ सुन ले

नशीद-ख़्वाँ:शाहाना शौकत शैख़संदली अहमद

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।