नात लिरिक्स

Rab Ka Mehboob Hai Kitna Pyara | Aa Gaya Amina Ka Dulara

रब का महबूब है कितना प्यारा | आ गया आमिना का दुलारा

नात ख़्वान: जावेद रज़ाउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

रब का महबूब है कितना प्याराआ गया आमिना का दुलारासारी दुनिया का बन के सहाराआ गया आमिना का दुलारा

ये हलीमा से जा कर के कह दोअब न रोए ग़रीबी पे अपनीजो है टूटे दिलों का सहाराआ गया आमिना का दुलारा

अब न आएगा कोई पयम्बररब का फ़रमान है, दुनिया वालो !कह रहा है ये क़ुरआँ का पाराआ गया आमिना का दुलारा

गीत दिल से ख़ुशी के तुम गाओसारी दुनिया के ग़म भूल जाओकर लो जी भर के उन का नज़ाराआ गया आमिना का दुलारा

पेड़ क़दमों में चल कर के आयाकंकरों ने भी कलमा सुनायाकितना प्यारा है आक़ा हमाराआ गया आमिना का दुलारा

उन की जल्वा-गरी जब हुई तोझूम कर बोले सारे फ़रिश्तेसारे मिल कर लगाएँ ये ना'राआ गया आमिना का दुलारा

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।