नात लिरिक्स

Pyari Maa Mujh Ko Teri Dua Chahiye

प्यारी माँ मुझ को तेरी दुआ चाहिए

उपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

प्यारी माँ ! मुझ को तेरी दु'आ चाहिएतेरे आँचल की ठंडी हवा चाहिए

लोरी गा गा के मुझ को सुलाती है तूमुस्कुरा कर सवेरे जगाती है तूमुझ को इस के सिवा और क्या चाहिएप्यारी माँ ! मुझ को तेरी दु'आ चाहिए

तेरी ममता के साए में फूलूँ-फलूँथाम कर तेरी ऊँगली मैं बढ़ती चलूँआसरा बस तेरे प्यार का चाहिएप्यारी माँ ! मुझ को तेरी दु'आ चाहिए

तेरी ख़िदमत से दुनिया में 'अज़मत मेरीतेरे क़दमों के नीचे है जन्नत मेरी'उम्र-भर सर पे साया तेरा चाहिएप्यारी माँ ! मुझ को तेरी दु'आ चाहिए

नशीद-ख़्वाँ:हिबा मुज़म्मिल क़ादरीआइशा अब्दुल बासित

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।