नात लिरिक्स

Pushton Se Main Naseer Hun Mangta Hussain Ka

पुश्तों से मैं नसीर हूँ मँगता हुसैन का

नात ख़्वान: हाफ़िज़ नूर सुलतान सिद्दीक़ीशायर: बाबा नसीर मियाँ नियाज़ीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

पुश्तों से मैं, नसीर ! हूँ मँगता हुसैन काविर्से में मैं ने पाया है सदक़ा हुसैन का

काफ़ी है मेरे वास्ते नक़्द-ए-ग़म-ए-हुसैनचलता है हर जहान में सिक्का हुसैन का

नबियों की रोज़-ए-हश्र ये फ़रमाइशें न होंआज़ान हो बिलाल की, सज्दा हुसैन का

इस का सुबूत दे दिया असग़र की जंग नेशेरों का शेर होता है बच्चा हुसैन का

मीज़ान-ए-हश्र की मुझे क्या फ़िक्र हो, नसीर !भारी हमेशा रहता है पल्ला हुसैन का

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।