नात लिरिक्स

Nabiyon Ke Baad Hai Sab Se Behtar Radiyallahu Taala Anhu

नबियों के बाद है सब से बेहतर रदियल्लाहु तआला अन्हु

नात ख़्वान: मुहम्मद मेहमूद अत्तारीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

नबियों के बा'द है सब से बेहतर, रदियल्लाहु त'आला 'अन्हुमौलाना सिद्दीक़-ए-अकबर, रदियल्लाहु त'आला 'अन्हु

हैं ये नबी के पहले ख़लीफ़ा, रदियल्लाहु त'आला 'अन्हु

यार के नाम पे मरने वाला, सब कुछ सदक़े करने वालामंज़िल-ए-'इश्क़-ओ-सिद्क़ का रहबर, रदियल्लाहु त'आला 'अन्हु

नबियों के बा'द है सब से बेहतर, रदियल्लाहु त'आला 'अन्हुमौलाना सिद्दीक़-ए-अकबर, रदियल्लाहु त'आला 'अन्हु

जान-ओ-माल और कुंबे वाले, अल्लाह अल्लाह ! हैं कर डालेनाम-ए-नबी पर सारे निछावर, रदियल्लाहु त'आला 'अन्हु

नबियों के बा'द है सब से बेहतर, रदियल्लाहु त'आला 'अन्हुमौलाना सिद्दीक़-ए-अकबर, रदियल्लाहु त'आला 'अन्हु

देखो तो वो ग़ार का मंज़र, कौन है बैठा गोद में ले करसरवर-ए-'आलम का सर-ए-अनवर, रदियल्लाहु त'आला 'अन्हु

नबियों के बा'द है सब से बेहतर, रदियल्लाहु त'आला 'अन्हुमौलाना सिद्दीक़-ए-अकबर, रदियल्लाहु त'आला 'अन्हु

एड़ी रख दी साँप के बिल पर, ज़हर का सदमा सह लिया दिल परसब कुछ है ये ख़ातिर-ए-दिलबर, रदियल्लाहु त'आला 'अन्हु

नबियों के बा'द है सब से बेहतर, रदियल्लाहु त'आला 'अन्हुमौलाना सिद्दीक़-ए-अकबर, रदियल्लाहु त'आला 'अन्हु

नज़्म बशीर की जिस दम सुन ली, जिन्न-ओ-बशर और हूर-ओ-मलक भीकहने लगे यूँ सारे मिल कर, रदियल्लाहु त'आला 'अन्हु

नबियों के बा'द है सब से बेहतर, रदियल्लाहु त'आला 'अन्हुमौलाना सिद्दीक़-ए-अकबर, रदियल्लाहु त'आला 'अन्हु

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।