ये मेहरो-माह सितारों की दिलकशी क्या हैनबी के हुस्न के आगे ये चाँदनी क्या है
लगा के तख़्त को ठोकर कहा ये शाहो नेतेरी गदाई के आगे शहन्शही क्या है
नबी के हुस्न के आगे ये चाँदनी क्या है
अगर है आना तो आना नबी के रोज़े परऐ मौत तुझको बताऊंगा ज़िन्दगी क्या है
नबी के हुस्न के आगे ये चाँदनी क्या है
नबी के शहर में जन्नत तलाश करता हैज़रा मुझे तो बता उस जगह कमी क्या है
नबी के हुस्न के आगे ये चाँदनी क्या है
उठा नहीं है तेरा सर अभी भी सज़दे सेमेरे हुसैन तेरी शाने-बन्दगी क्या है
नबी के हुस्न के आगे ये चाँदनी क्या है
ख़मोश रेह के वो दुश्मन को मात देते हैइसी से जान लो फैज़ाने-अज़हरी क्या है
नबी के हुस्न के आगे ये चाँदनी क्या है
नबी के इश्क़ ने लफ़्ज़ों को कर दिया अनमोलनबी की नात है वरना ये शायरी क्या है
केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।