नात लिरिक्स

Miladunnabi Ka Jashn Hai

मीलादुन्नबी का जश्न है

उपलब्ध: हिंदी

सारे नबियों में है जिन की शान जुदाउनपे भेजे हर दम दुरूदो-सलाम ख़ुदा

अस्सलामो अलयक या रसूलल्लाहअस्सलामो अलयक हबीबी या नबीयल्लाहया रसूलल्लाह...

मीलादुन्नबी का जश्न हैमीलादुन्नबी का जश्न हैमीलादुन्नबी का जश्न है

सरवरे-अम्बिया, रहमते-किब्रियाउनकी ख़ुश्बू से महके हैं दोनों जहांजो है नूरे-ख़ुदा, ख़ातमुल-अम्बियाजिन की ख़ातिर ख़ुदा ने बनाए जहांछट गई जिनकी आमद से काली घटा

मीलादुन्नबी का जश्न हैमीलादुन्नबी का जश्न हैमीलादुन्नबी का जश्न है

मुस्कुराने लगे आज शम्सो-क़मरनूरी नूरी फ़िज़ा खिल उठे बहरो-बरगोशा-ए-आमेना फिर मुनव्वर हुवाचारो जानिब ज़माने में गूंजी सदाआए नूरे-ख़ुदा, आए ख़ैरुलवरा

दीवानो दीवानो दीवानो झूमो झूमोदीवानो दीवानो दीवानो झूमो झूमो

चाँद सूरज ज़मीं को सजाया गयाजिन की ख़ातिर ज़माना बनाया गयाताज मेअराज का जिन के माथे सजाहर ज़ुबां ने कहा मरहबा मरहबाताजदारे हरम,शाहकारे-ख़ुदा

मीलादुन्नबी का जश्न हैमीलादुन्नबी का जश्न हैमीलादुन्नबी का जश्न है

मैं ग़ुलामे-ग़ुलामाने-ख़ैरुल-बशरमैं गदा, वो सख़ी वो मेरे चारागरआस्ताने-नबी से मिला जो मिलाना किसी और दर का सवाली हुवाजो भी माँगा नबी ने अता कर दिया

मीलादुन्नबी का जश्न हैमीलादुन्नबी का जश्न हैमीलादुन्नबी का जश्न है

सोहणे नबी आए, मेरे नबी आएप्यारे नबी आए आए आए आए आए

जो दरे मुस्तफ़ा का गदा हो गयामर्तबे में वो सब से जुदा हो गयाकोई मन्सूर तो कोई बहलूल हैकोई ख़्वाजा कोई दाता हुजवेर हैकोई हस्सान तो कोई अहमद रज़ा

मीलादुन्नबी का जश्न हैमीलादुन्नबी का जश्न हैमीलादुन्नबी का जश्न है

जश्ने-मीलाद दिल से मनाते रहोघर मोहल्ले को बच्चों सजाते रहोईद है ये बड़ी ओर हर ईद सेख़ूब जज़्बे से क़ातिब मनाए इसेलब पे नाते-नबी दिल में इश्क़े शहा

मीलादुन्नबी का जश्न हैमीलादुन्नबी का जश्न हैमीलादुन्नबी का जश्न है

दीवानो दीवानो दीवानो झूमो झूमोदीवानो दीवानो दीवानो झूमो झूमो

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।