नात लिरिक्स

Mila Ali Ka Gharaana Ki Ham Husaini Hain

मिला अली का घराना कि हम हुसैनी हैं

नात ख़्वान: नौशाद अली ख़ान - परवेज़ आलम अशरफ़ीशायर: सय्यिद मुहम्मद अशरफ़ अशरफ़ी अल जीलानीउपलब्ध: हिंदी

मिला अली का घराना कि हम हुसैनी हैंये कह रहा है ज़माना कि हम हुसैनी हैं

मिला अली का घराना कि हम हुसैनी हैंहमारे साथ में अब्बास की हिमायत हैहमें न आँख दिखाना कि हम हुसैनी हैं

मिला अली का घराना कि हम हुसैनी हैं

हमें मिली है हुसैनी अदा विरासत मेंहै खेल सर को कटाना कि हम हुसैनी हैं

मिला अली का घराना कि हम हुसैनी हैं

ये माना तेरा तअ'ल्लुक़ है बादशाहों सेमगर ये भूल न जाना कि हम हुसैनी हैं

मिला अली का घराना कि हम हुसैनी हैं

झुका जो पाते नहीं है कहीं सर अशरफ़ काबता दे उन को ज़माना कि हम हुसैनी हैं

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।