नात लिरिक्स

Meri Maa ! Meri Pyaari Maa ! Tujh Pe Dil-Jaan Hai Qurbaan

मेरी माँ ! मेरी प्यारी माँ ! तुझ पे दिल-जाँ है क़ुर्बां

नात ख़्वान: हाफ़िज़ तय्यब रहीमीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

मेरी माँ ! मेरी प्यारी माँ ! तुझ पे दिल-जाँ है क़ुर्बांमेरी माँ ! मेरी प्यारी माँ ! तुझ पे दिल-जाँ है क़ुर्बां

जो माँ का दिल दुखाएगा, वो दुनिया में पछताएगासब दुनिया में रह जाएगा, कुछ हाथ न तेरे आएगा

मेरी माँ ! मेरी प्यारी माँ ! तुझ पे दिल-जाँ है क़ुर्बांमेरी माँ ! मेरी प्यारी माँ ! तुझ पे दिल-जाँ है क़ुर्बां

तेरी माँ ने कितने दिन तक तुझ को पेट में पालादुनिया में जब आया तुझ को दे दिया मुँह का निवालामुँह से कुछ न बोली लफ़्ज़-ए-शुक्र-ए-ख़ुदा का निकालारूखी-सूखी खा कर अपने मुँह पर ताला डाला

देख पलट के इस को वर्ना जीते-जी मर जाएगाजो माँ का दिल दुखाएगा, वो दुनिया में पछताएगा

मेरी माँ ! मेरी प्यारी माँ ! तुझ पे दिल-जाँ है क़ुर्बांमेरी माँ ! मेरी प्यारी माँ ! तुझ पे दिल-जाँ है क़ुर्बां

तू जो रोया तो माँ ने गोदी में उठाया तुझ कोरात रात को जाग के माँ ने झूला झुलाया तुझ कोख़ुद गीले में सोती थी सूखे में तुझ को सुलायाअब भी वक़्त है सोच ले तू ने क्या खोया, क्या पाया

चूम ले माँ के क़दमों को ये मौका फिर न आएगाजो माँ का दिल दुखाएगा, वो दुनिया में पछताएगा

मेरी माँ ! मेरी प्यारी माँ ! तुझ पे दिल-जाँ है क़ुर्बांमेरी माँ ! मेरी प्यारी माँ ! तुझ पे दिल-जाँ है क़ुर्बां

ममता की आग़ोश में तू ने कितना वक़्त बितायातुझ पर तेरे वालिद की हुर्मत का था वो सायाबाप की शफ़क़त से तू ने ता'लीम का ज़ेवर पायातू वालिद का प्यार बना, माँ का जाया कहलाया

अब भी कर ले मोहब्बत उन से, तू तारा बन जाएगाजो माँ का दिल दुखाएगा, वो दुनिया में पछताएगा

मेरी माँ ! मेरी प्यारी माँ ! तुझ पे दिल-जाँ है क़ुर्बांमेरी माँ ! मेरी प्यारी माँ ! तुझ पे दिल-जाँ है क़ुर्बां

माँ की दु'आ जन्नत की हवा, सब कहते हैं दीवानेइस का मतलब, इस की हक़ीक़त कोई नहीं पहचानेमाँ ने 'इज़्ज़त-ओ-अज़मत पाई, आए जितने ज़मानेदुनिया में हल कर दी मुश्किल प्यारी मॉं की दु'आ ने

लेगा दु'आ ये जो भी 'इज़्ज़त, दौलत, शोहरत पाएगाजो माँ का दिल दुखाएगा, वो दुनिया में पछताएगा

मेरी माँ ! मेरी प्यारी माँ ! तुझ पे दिल-जाँ है क़ुर्बांमेरी माँ ! मेरी प्यारी माँ ! तुझ पे दिल-जाँ है क़ुर्बां

जो औलाद भी करती है माँ-बाप की नाफ़रमानीठोकर दर दर खाएँगे जो करते रहे मनमानीतौबा कर लो वक़्त है अब भी हो गई जो नादानीइन की ख़िदमत से होगी हर मुश्किल में आसानी

दिल न दुखा, निकले जो आँसू, आँसू में बह जाएगाजो माँ का दिल दुखाएगा, वो दुनिया में पछताएगा

मेरी माँ ! मेरी प्यारी माँ ! तुझ पे दिल-जाँ है क़ुर्बांमेरी माँ ! मेरी प्यारी माँ ! तुझ पे दिल-जाँ है क़ुर्बां

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।