नात लिरिक्स

Meri Jholi Ko Bhar De, Ai Khuda ! Sadqe Muhammad Ke

मेरी झोली को भर दे, ए ख़ुदा ! सदक़े मुहम्मद के

नात ख़्वान: मुहम्मद रफ़ी और शमशाद बेगमशायर: राजा मेहदी अली ख़ाँउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

मेरी झोली को भर दे, ए ख़ुदा ! सदक़े मुहम्मद केगुनहगारों का भी कर दे भला सदक़े मुहम्मद के

मेरी झोली को भर दे

हमारे हाल पर, दाता ! करम अपना सदा रखनातू ही शैतान से ईमान वालों को बचा रखनाहर इक तूफ़ाँ में देना आसरा सदक़े मुहम्मद के

मेरी झोली को भर दे, ए ख़ुदा ! सदक़े मुहम्मद के

मेरी झोली को भर दे

समझती है ये दुनिया अपना हम ईमान दे देंगेमगर ईमान की ख़ातिर हम अपनी जान दे देंगेहमें इस आज़माइश से बचा सदक़े मुहम्मद के

मेरी झोली को भर दे, ए ख़ुदा ! सदक़े मुहम्मद के

मेरी झोली को भर दे

तेरी रहमत को हम रो रो के, ए मालिक ! जगा देंगेये पर्दे आसमाँ के हम दु'आओं से हिला देंगेहमें नूर-ए-नज़र से फिर मिला सदक़े मुहम्मद के

मेरी झोली को भर दे, ए ख़ुदा ! सदक़े मुहम्मद केगुनहगारों का भी कर दे भला सदक़े मुहम्मद के

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।