नात लिरिक्स

Meri Bigdi Banata Hai Wo Mera Pyara Allah Hai

मेरी बिगड़ी बनाता है वो मेरा प्यारा अल्लाह है

शायर: ज़ैन-उल-आबिदीन ज़ुलक़ुरूहउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

मेरी बिगड़ी बनाता है, वो मेरा प्यारा अल्लाह हैग़मों को जो मिटाता है, वो मेरा प्यारा अल्लाह है

मेरी शह-रग से वो वाक़िफ़, मेरे हर काम से वाक़िफ़मुझे जीना सिखाता है, वो मेरा प्यारा अल्लाह है

कोई तूफ़ान आ जाए, मुसीबत के समंदर मेंमुसीबत से बचाता है, वो मेरा प्यारा अल्लाह है

फ़लक को जिस ने थामा है, सितारों को सजाया हैवही दुनिया चलाता है, वो मेरा प्यारा अल्लाह है

लबों पर विर्द-ए-मौला से सुकून-ए-क़ल्ब मिलता हैदिलों को ये लुभाता है, वो मेरा प्यारा अल्लाह है

तेरी रहमत के साए को तरसती हैं मेरी नज़रेंमुक़दर जो जगाता है, वो मेरा प्यारा अल्लाह है

मेरे दर पर तुम आ जाओ, बड़ा ही रहम-दिल हूँ मैंजो हम को यूँ मनाता है, वो मेरा प्यारा अल्लाह है

उसी ने फल दिए हम को, बनाया सब्ज़ सहरा कोखिलाता और पिलाता है, वो मेरा प्यारा अल्लाह है

वो कुन कहता है बस इक दम जो चाहता है वो होता हैवही हर शय का दाता है, वो मेरा प्यारा अल्लाह है

ज़रा यूसुफ़ को देखो तुम, अजब है दास्ताँ उन कीजो बिछड़ों को मिलाता है, वो मेरा प्यारा अल्लाह है

उसी की हम्द करते हैं मलाइक, जिन्न-ओ-इंसाँ भीहमेशा ज़ैन गाता है, वो मेरा प्यारा अल्लाह है

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।