नात लिरिक्स

Mere Pyare Hindustan Jaan Tujh Par Meri Qurban

मेरे प्यारे हिन्दुस्ताँ जाँ तुझ पर मेरी क़ुर्बां

शायर: अब्दुल कमालउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

सीने में बसा है तू, ऐ वतन !दिल तुझ पे फ़िदा, ऐ हिन्द वतन !

मेरे प्यारे हिन्दुस्ताँ ! जाँ तुझ पर मेरी क़ुर्बांमेरे प्यारे हिन्दुस्ताँ ! जाँ तुझ पर मेरी क़ुर्बां

अल्लाह की ने'मत, रहमत हैहम पर ये 'इनायत, बरकत हैहम को है मिला तुझ जैसा चमनदिल तुझ पे फ़िदा, ऐ हिन्द वतन !

मेरे प्यारे हिन्दुस्ताँ ! जाँ तुझ पर मेरी क़ुर्बांमेरे प्यारे हिन्दुस्ताँ ! जाँ तुझ पर मेरी क़ुर्बां

दुनिया में जहाँ हम जाते हैंहिन्दुस्तानी कहलाते हैंदुनिया से अलग है चाल-चलनदिल तुझ पे फ़िदा, ऐ हिन्द वतन !

मेरे प्यारे हिन्दुस्ताँ ! जाँ तुझ पर मेरी क़ुर्बांमेरे प्यारे हिन्दुस्ताँ ! जाँ तुझ पर मेरी क़ुर्बां

हम एक हैं एक रहेंगे सदाकर पाएगा ना कोई हम को जुदाकर ले भले दुश्मन लाख जतनदिल तुझ पे फ़िदा, ऐ हिन्द वतन !

मेरे प्यारे हिन्दुस्ताँ ! जाँ तुझ पर मेरी क़ुर्बांमेरे प्यारे हिन्दुस्ताँ ! जाँ तुझ पर मेरी क़ुर्बां

भाती है यहाँ की आब-ओ-हवामिट्टी है यहाँ की मेरी दवाबहलाती है मुझ को इस की पवनदिल तुझ पे फ़िदा, ऐ हिन्द वतन !

मेरे प्यारे हिन्दुस्ताँ ! जाँ तुझ पर मेरी क़ुर्बांमेरे प्यारे हिन्दुस्ताँ ! जाँ तुझ पर मेरी क़ुर्बां

आदम को उतारा ख़ुदा ने यहाँवलियों ने भी हिन्दुस्ताँ को चुनारहमत है ख़ुदा की साया-फ़िगनदिल तुझ पे फ़िदा, ऐ हिन्द वतन !

मेरे प्यारे हिन्दुस्ताँ ! जाँ तुझ पर मेरी क़ुर्बांमेरे प्यारे हिन्दुस्ताँ ! जाँ तुझ पर मेरी क़ुर्बां

नदियाँ गहरी, पर्बत ऊँचासहराई ज़मीं, दरिया गहराआँखों को लुभाता नीला गगनदिल तुझ पे फ़िदा, ऐ हिन्द वतन !

मेरे प्यारे हिन्दुस्ताँ ! जाँ तुझ पर मेरी क़ुर्बांमेरे प्यारे हिन्दुस्ताँ ! जाँ तुझ पर मेरी क़ुर्बां

आता है वतन का जब भी ख़यालदिल झूमता गाता है ये, कमाल !तुझ में हैं मगन, है तेरी लगनदिल तुझ पे फ़िदा, ऐ हिन्द वतन !

मेरे प्यारे हिन्दुस्ताँ ! जाँ तुझ पर मेरी क़ुर्बांमेरे प्यारे हिन्दुस्ताँ ! जाँ तुझ पर मेरी क़ुर्बां

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।