नात लिरिक्स

Mere Kamli Waale Jaisa Koi Tha, Na Hai, Na Hoga

मेरे कमली वाले जैसा कोई था, ना है, ना होगा

उपलब्ध: हिंदी

मेरे कमली वाले जैसा कोई था, ना है, ना होगाकभी उन सा ख़ूब-ओ-यक्ता कोई था, ना है, ना होगा

वो हबीब हैं ख़ुदा के, वो मुहिब हैं किब्रिया केकिसी तौर उन से बाला कोई था, ना है, ना होगा

वो जो बोरिया-नशीं था, जिसे फ़ख्र फ़क़्र पर थाकहीं ऐसा शाह-ए-वाला कोई था, ना है, ना होगा

सहे ज़ुल्म जिस ने फिर भी न किसी को बद-दुआ दीकभी मेहरबान ऐसा कोई था, ना है, ना होगा

जिसे अपने घर बुलाया उसे बे-तलब नवाज़ाकहीं मेज़बान ऐसा कोई था, ना है, ना होगा

वो ग़रीब-ओ-बे-नवाँ का, वो यतीम-ओ-बे-कसाँ काकभी ग़म-गुसार उन सा कोई था, ना है, ना होगा

है मुईं ग़ुलाम जिन का हैं वो बहर-ओ-बर के वालीदो-जहाँ में ऐसा आक़ा कोई था, ना है, ना होगा

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।