नात लिरिक्स

Mere Dil Mein Ishq-e-Huzoor Hai | Ishq-e-Muhammad

मेरे दिल में इश्क़-ए-हुज़ूर है | इश्क़-ए-मुहम्मद

नात ख़्वान: नुसरत फ़तेह अली ख़ानउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

मदीने वाले का जो भी ग़ुलाम हो जाएक़सम ख़ुदा की ! वो 'आली-मक़ाम हो जाए

नबी के 'इश्क़ का जिस दिल में दाग़ रौशन होतो उस पे आतिश-ए-दोज़ख़ हराम हो जाए

मेरे दिल में 'इश्क़-ए-हुज़ूर हैमैं जहाँ में सब से अमीर हूँमुझे ताजदारी से क्या ग़रज़मैं दर-ए-नबी का फ़क़ीर हूँ

मेरे दिल में 'इश्क़-ए-हुज़ूर हैमैं जहाँ में सब से अमीर हूँ

मेरे दिल में 'इश्क़-ए-हुज़ूर है

लहद में 'इश्क़-ए-मुहम्मद का दाग़ रखता हूँअँधेरी क़ब्र में रौशन चराग़ रखता हूँ

मैं ग़ुलाम-ए-पंजतन-ए-पाक हूँमैं दर-ए-बतूल की ख़ाक हूँमैं हसन-हुसैन का हूँ गदामैं सग-ए-जनाब-ए-अमीर हूँ

मेरे दिल में 'इश्क़-ए-हुज़ूर हैमैं जहाँ में सब से अमीर हूँ

मेरे दिल में 'इश्क़-ए-हुज़ूर है

ख़ालिक़ ने मुझ को मेरी तलब से सिवा दियासरमायादार-ए-'इश्क़-ए-मुहम्मद बना दिया

मुझे मेहर-ओ-माह से हो काम क्यातेरे नक़्श-ए-पा पे मैं हूँ फ़िदामुझे क्या रिहाई से वास्तातेरी ज़ुल्फ़ का मैं असीर हूँ

मेरे दिल में 'इश्क़-ए-हुज़ूर हैमैं जहाँ में सब से अमीर हूँ

मेरे दिल में 'इश्क़-ए-हुज़ूर है

कभी मेरे ज़ुल्मत-कदे में आइसे अपने नूर से जगमगामैं अज़ल के रोज़ से मुंतज़िरतेरा, ऐ सिराज-ए-मुनीर ! हूँ

मेरे दिल में 'इश्क़-ए-हुज़ूर हैमैं जहाँ में सब से अमीर हूँ

मेरे दिल में 'इश्क़-ए-हुज़ूर है

ये 'अता है 'इश्क़-ए-हुज़ूर कीमुझे जिस ने ऐसी हयात दीजो न बुझ सके वो चराग़ हूँजो न मिट सके वो लकीर हूँ

मेरे दिल में 'इश्क़-ए-हुज़ूर हैमैं जहाँ में सब से अमीर हूँ

मेरे दिल में 'इश्क़-ए-हुज़ूर है

जिसे कहिए जूद-ओ-करम की जावो है दर जहाँ में हुज़ूर काउसी दर से मुझ को ख़ुदा मिलाउसी आस्ताँ का फ़क़ीर हूँ

मेरे दिल में 'इश्क़-ए-हुज़ूर हैमैं जहाँ में सब से अमीर हूँ

मेरे दिल में 'इश्क़-ए-हुज़ूर है

शह-ए-यसरिबी ! तेरे हुस्न कीकिसे ताब जो करे हम-सरी

न गुलों में ऐसी शगुफ़्तगीन ये रंग-ओ-बू, न ये ताज़गी

तेरी मिस्ल कोई हुवा न होतेरे सदक़े जाऊँ मैं, या नबी !

मैं हूँ साजिद-ए-दर-ए-मुस्तफ़ाये मेरे हुज़ूर की है 'अताकहाँ उन का दर, कहाँ मेरा सरमैं तो इक ग़ुलाम-ए-हक़ीर हूँ

मेरे दिल में 'इश्क़-ए-हुज़ूर हैमैं जहाँ में सब से अमीर हूँ

मेरे दिल में 'इश्क़-ए-हुज़ूर है

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।