नात लिरिक्स

Mere Dil Mein Basa Hai Pyar Madine Wale Ka

मेरे दिल में बसा है प्यार मदीने वाले का

नात ख़्वान: शाहबाज़ रज़ा नूरीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

मेरे दिल में बसा है प्यार मदीने वाले कामैं बन जाऊँ बीमार मदीने वाले का

मेरे दिल में बसा है प्यार मदीने वाले काहै नूरानी दरबार मदीने वाले का

वल्लैल उन की ज़ुल्फ़ें, वश्शम्स उन का चेहराउन्हें रब ने बनाया ऐसा, नहीं कोई उन के जैसानहीं कोई जवाब है यार मदीने वाले का

क्यूँकर लगे न हर-दम अख़्तर रज़ा का ना'राजिस ने 'अदू-ए-दीं को तेग़-ए-रज़ा से माराजब आया नज़र ग़द्दार मदीने वाले का

ग़ौस-उल-वरा के प्यारे ! दामन को मेरे भर दोमर्द-ए-मुजाहिद ! मुझ पर चश्म-ए-'इनायत कर दोदे दो सदक़ा सरकार मदीने वाले का

चाहत न हो जन्नत की, हो 'ईद हर हसरत कीजागे नसीबा सब का, मे'राज हो क़िस्मत कीहो जाए गर दीदार मदीने वाले का

सुन, ऐ हकीम-ए-दौरा ! हमदर्द मेरे मेहरबाँजाएगी तेरी सारी हिकमत यहाँ राएगाँमैं दिल से हूँ बीमार मदीने वाले का

हासिल उसे ही होगी दुनिया की सरफ़राज़ीमौला-ए-दो-जहाँ भी होगा उसी से राज़ीअपना ले जो किरदार मदीने वाले का

बोले बिलाल-ए-हब्शी, ज़ालिम ! ये सितम है कैसा'इश्क़-ए-नबी में काँटा लगता है फूलों जैसाहूँ जब से मैं बीमार मदीने वाले का

जिब्रील तो 'आजिज़ हो के सिदरा से है वापिस आएना'लैन को पहने पहने मेरे आक़ा 'अर्श पे पहुँचेये रब ने किया इकराम मदीने वाले का

मे'राज की शब अक़्सा में जब सारे नबी हैं आएनबियों की इमामत करने नबियों के नबी हैं आएआ'ला है सब से मक़ाम मदीने वाले का

इस्लाम के जो दुश्मन हैं, अल्लाह से जो हैं ग़ाफ़िलहो जाए घरों में उन के भी कल्मा-ए-ईमाँ दाख़िलबतलाओ उन्हें भी प्यार मदीने वाले का

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।