नात लिरिक्स

Mustafa Ki Sab Se Unchi Shaan Hai, Mera Nabi Mera Imaan Hai

मुस्तफ़ा की सब से ऊँची शान है, मेरा नबी मेरा ईमान है

नात ख़्वान: हाफ़िज़ ताहिर क़ादरी - ग़ुलाम मुस्तफ़ा क़ादरी - मुहम्मद हस्सान रज़ा क़ादरीउपलब्ध: हिंदी

मुस्तफ़ा की सब से ऊँची शान हैमेरा नबी मेरा ईमान हैमेरे सिद्दीक़-ओ-उमर, उस्मां-अलीचारों ही हक़ पर हैं यारान-ए-नबीचार यारों का यही ना'रा रहामेरा तो सब कुछ है बस मेरा नबीहर सहाबी का यही एलान है

मेरा नबी मेरा ईमान है

मुस्तफ़ा की सब से ऊँची शान हैमेरा नबी मेरा ईमान है

मुस्तफ़ा की आँख का तारा अलीजान-ओ-दिल से है हमें प्यारा अलीअहल-ए-हक़ की महफ़िलों में आज भीगूँजता है हर तरफ़ ना'रा 'अली'मुर्तज़ा तो मुस्तफ़ा की जान है

मेरा नबी मेरा ईमान है

मुस्तफ़ा की सब से ऊँची शान हैमेरा नबी मेरा ईमान है

आँख से अश्क़-ए-वफ़ा बहते रहेज़ालिमों के ज़ुल्म भी सहते रहेमुस्तफ़ा के इश्क़ में हज़रत बिलालया नबी ! या मुस्तफ़ा ! कहते रहेये बिलाली इश्क़ का फ़रमान है

मेरा नबी मेरा ईमान है

मुस्तफ़ा की सब से ऊँची शान हैमेरा नबी मेरा ईमान है

इश्क़ यूँ अपना लिया सिद्दीक़ नेमुस्तफ़ा को पा लिया सिद्दीक़ नेआँच न आए नबी पर इस लिएसाँप से डसवा लिया सिद्दीक़ नेआशिक़-ए-सादिक़ की ये पहचान है

मेरा नबी मेरा ईमान है

मुस्तफ़ा की सब से ऊँची शान हैमेरा नबी मेरा ईमान है

ख़्वाब-ए-आसार-ए-तरक़्क़ी तोड़िएचाँद पर जाने की बातें छोड़िएचाँद जिन के इक इशारे पर चलेउस नबी से अपना रिश्ता जोड़िएचाँद भी इस चाँद पर क़ुर्बान है

मेरा नबी मेरा ईमान है

मुस्तफ़ा की सब से ऊँची शान हैमेरा नबी मेरा ईमान है

पीर-ए-कामिल मुर्शिदी अत्तार नेदावत-ए-इस्लामी का तोहफ़ा दियामदनी चैनल देखते ही देखतेघर का घर सारा नमाज़ी बन गयाआक़ा की सुन्नत का ये फ़ैज़ान है

मेरा नबी मेरा ईमान है

मुस्तफ़ा की सब से ऊँची शान हैमेरा नबी मेरा ईमान है

माँ ने बचपन में हमें सिखला दियाआक़ा की सुन्नत कभी न छोड़नाकोई ग़म हो, कैसे भी हालात होंबारह्वीं और ग्यारह्वीं न छोड़नाइन के सदक़े ज़िंदगी आसान है

मेरा नबी मेरा ईमान है

मुस्तफ़ा की सब से ऊँची शान हैमेरा नबी मेरा ईमान है

हो सदाक़त का हुनर गुफ़्तार मेंरौशनी पैदा करो किरदार मेंहो चमक ईमान में, कातिब ! वहीजो चमक थी हैदरी तलवार मेंमुस्तफ़ाई की यही पहचान है

मेरा नबी मेरा ईमान है

मुस्तफ़ा की सब से ऊँची शान हैमेरा नबी मेरा ईमान है

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।