कोई नहीं, मेरा कोई नहींकोई नहीं, मेरा कोई नहीं
जो कुछ भी मांगना है दरे-मुस्तफ़ा से मांगअल्लाह के हबीब शहे-अम्बिया से मांगअब तक कहां अंधेरो में भटका हुआ था तूगर रोशनी की चाह है नूरे-ख़ुदा से मांग
मेरा कोई नहीं है तेरे सिवामैं बन के सवाली आया हूँमैं झोली ख़ाली लाया हूँ
मेरा कोई नहीं है तेरे सिवामेरा कोई नहीं है तेरे सिवा
मुझे नज़रे-करम की भीक मिलेमुझे नज़रे-करम की भीक मिले
आक़ा! भीक मिले, आक़ा! भीक मिलेआक़ा! भीक मिले
करम की भीक अता हो गुनाहगारों कोसहारा दीजिये सरकार बे-सहारों को
भीक मिले, आक़ा! भीक मिलेआक़ा! भीक मिले, आक़ा! भीक मिले
अगर हुज़ूर की रहमत का आसरा हो जाएज़माने में मुझे जीने का हौसला हो जाए
आक़ा! भीक मिले, आक़ा! भीक मिलेआक़ा! भीक मिले
गर तुम न सुनोगे तो मेरी कौन सुनेगागर तुम न करोगे तो करम कौन करेगा
आक़ा! भीक मिले, आक़ा! भीक मिलेआक़ा! भीक मिले
ख़ुद भीक देके केहते हैं मंगतों की ख़ैर होऐसा सख़ी दरबार तो देखा नहीं कोई
आक़ा! भीक मिले, आक़ा! भीक मिलेआक़ा! भीक मिले
मुझे नज़रे-करम की भीक मिलेमैं झोली ख़ाली लाया हूँ
मेरा कोई नहीं है तेरे सिवामेरा कोई नहीं है तेरे सिवा
मेरी ग़ुनाह में गुज़री है ज़िन्दगी सारीमैं तुझ को भूल गया था ऐ रहमते-बारीगुनाहगार सही फिर भी ख़ुशनसीब हूँ मैंशरीक उम्मते-आली में ऐ हबीब हूँ मैंमैं ख़ाक बन के फ़ज़ा में बिख़र गया होतावसीला मिलता ना तेरा तो मर गया होता
भीक मिले, आक़ा! भीक मिलेआक़ा! भीक मिले
मुझे नज़रे-करम की भीक मिलेमैं झोली ख़ाली लाया हूँ
मेरा कोई नहीं है तेरे सिवामेरा कोई नहीं है तेरे सिवा
बख़्शिश गुनाहों की ख़ुदा करदे हमारी तूजितनी खताएं हो गई कर माफ़ सारी तूदामन में ले के आएं हैं कितनी दुआए हममुश्किल हमारी दूर हो, अब हो न कोई ग़मबस और कोई नहीं इल्तिजा मेरीजो दिल से निकली है सुन ले ज़रा सदा मेरी
भीक मिले, आक़ा! भीक मिलेआक़ा! भीक मिले
मुझे नज़रे-करम की भीक मिलेमैं झोली ख़ाली लाया हूँ
मेरा कोई नहीं है तेरे सिवामेरा कोई नहीं है तेरे सिवा
रमज़ान में उतारा है तूने क़ुरआन कोबड़ा दिया है और भी रोज़े की शान कोआंसू भरी हुई है ये आँखें हमारी आजहम तो बहोत बुरे हैं, तू रखना हमारी लाजअब देख ले सजदों में रोने वालों कोके तेरे ज़िक्र में आँखें भी धोने वालों को
भीक मिले, आक़ा! भीक मिलेआक़ा! भीक मिले
मुझे नज़रे-करम की भीक मिलेमैं झोली ख़ाली लाया हूँ
मेरा कोई नहीं है तेरे सिवामेरा कोई नहीं है तेरे सिवा
मेरा कोई नहीं है तेरे सिवामैं बन के सवाली आया हूँमैं झोली ख़ाली लाया हूँ
मेरा कोई नहीं है तेरे सिवामेरा कोई नहीं है तेरे सिवा
कोई नहीं, मेरा कोई नहींकोई नहीं, मेरा कोई नहीं
केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।