नात लिरिक्स

Mera Dil Meri Jaan Mera Hindustan

मेरा दिल मेरी जान मेरा हिन्दुस्ताँ

उपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

मेरा दिल, मेरी जान, मेरा हिन्दुस्ताँमेरा दिल, मेरी जान, मेरा हिन्दुस्ताँ

मेरी आँखों का तारा है हिन्दुस्ताँये वतन कितना प्यारा है हिन्दुस्ताँतू है आज़ाद चिड़ियों का इक आशियाँतुझ पे दिल मैं ने वारा है हिन्दुस्ताँ

मेरा दिल, मेरी जान, मेरा हिन्दुस्ताँमेरा दिल, मेरी जान, मेरा हिन्दुस्ताँ

सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्ताँ हमाराहम बुलबुलें हैं इस की ये गुलसिताँ हमारा

पर्बत वो सब से ऊँचा हम-साया आसमाँ कावो संतरी हमारा वो पासबाँ हमारा

गोदी में खेलती हैं जिस की हज़ारों नदियाँगुलशन है जिस के दम से रश्क-ए-जिनाँ हमारा

मेरा दिल, मेरी जान, मेरा हिन्दुस्ताँमेरा दिल, मेरी जान, मेरा हिन्दुस्ताँ

जश्न-ए-आज़ादी मिल कर मनाएँगे हमइस तिरंगे को ऊँचा उठाएँगे हम

तुझ पे आने न देंगे मुसीबत कोईऐ वतन ! तेरी 'इज़्ज़त बढ़ाएँगे हम

मेरा दिल, मेरी जान, मेरा हिन्दुस्ताँमेरा दिल, मेरी जान, मेरा हिन्दुस्ताँ

रस्म हम को निभानी बुज़ुर्गों की हैऐ वतन ! तू निशानी बुज़ुर्गों की है

तुझ से उल्फ़त मुसलमाँ का हिस्सा रहातू वफ़ा की कहानी बुज़ुर्गों की है

मेरा दिल, मेरी जान, मेरा हिन्दुस्ताँमेरा दिल, मेरी जान, मेरा हिन्दुस्ताँ

ग़ुर्बत में हों अगर हम रहता है दिल वतन मेंसमझो वहीं हमें भी दिल है जहाँ हमारा

क्या बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारीसदियों रहा है दुश्मन दौर-ए-ज़माँ हमारा

मज़हब नहीं सिखाता आपस में बैर रखनाहिन्दी हैं हम वतन है हिन्दुस्ताँ हमारा

मेरा दिल, मेरी जान, मेरा हिन्दुस्ताँमेरा दिल, मेरी जान, मेरा हिन्दुस्ताँ

नशीद-ख़्वाँ:सय्यिद सलमान अत्तारी

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।