नात लिरिक्स

Mera Baadshaah Husain Hai | Aisa Baadshaah Husain Hai

मेरा बादशाह हुसैन है | ऐसा बादशाह हुसैन है

नात ख़्वान: हाफ़िज़ अहमद रज़ा क़ादरीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

ये बात किस क़दर हसींजो कह गए मो'ईनुद्दींकि दीन की पनाह हुसैन है

मेरा हुसैन है !मेरा बादशाह हुसैन है !

अमन का मेहर-ओ-माह भीजो शाहों का है शाह भीऐसा बादशाह हुसैन है

मेरा हुसैन है !मेरा बादशाह हुसैन है !

करे कोई जो हम-सरीकिसी की क्या मजाल हैहुसैन हर लिहाज़ सेजहाँ में बे-मिसाल है

ये हो चुका है फ़ैसलान कोई दूसरा हसनन कोई दूसरा हुसैन है

मेरा हुसैन है !मेरा बादशाह हुसैन है !

है जिस की फ़िक्र कर्बलाहुसैन वो दिमाग़ हैये पंज-तन की अंजुमनका पाँचवा चराग़ है

हसन का पहला हम-सफ़र'अली का दूसरा पिसरइमाम तीसरा हुसैन है

मेरा हुसैन है !मेरा बादशाह हुसैन है !

हिदायत-ए-हुसैन पर'अमल करो, ए मोमिनो !रहेंगे हम बहिश्त मेंयक़ीं रखो, ए मोमिनो !

क़ुबूल होगी हर दु'आकिसी से क्यूँ डरें भलाहमारा वास्ता हुसैन है

मेरा हुसैन है !मेरा बादशाह हुसैन है !

दु'आओं में, निदाओं मेंजो वास्ता इसे बनाएगाबहिश्त की जो राहों कारास्ता इसे बनाएगा

न वास्ते में तोड़ हैन रास्ते में मोड़ हैऐसी सीधी राह हुसैन है

मेरा हुसैन है !मेरा बादशाह हुसैन है !

क़ज़ा के बा'द फिर मुझेनई हयात मिल गई'अज़ाब से, 'इताब सेमुझे निजात मिल गई

सवाल जब किया गयाहै कौन तेरा पेशवातो मैंने कह दिया हुसैन है

मेरा हुसैन है !मेरा बादशाह हुसैन है !

शहीद-ए-कर्बला का ग़मजिसे भी ना-गवार हैवो बद-'अमल, है बद-नसबउसी पे बे-शुमार है

अरे ओ दुश्मन-ए-अज़ल !तू मर ज़रा क़बर में चलपता चलेगा क्या हुसैन है

मेरा हुसैन है !मेरा बादशाह हुसैन है !

करेगा जो मुख़ालिफ़तग़म-ए-हुसैन की यहाँवो होगा हश्र, हश्र मेंकि अल-हफ़िज़-ओ-अल-अमाँ

जहाँ भी छुपने जाएगाकहीं भी बच न पाएगाकि हर जगह मेरा हुसैन है

मेरा हुसैन है !मेरा बादशाह हुसैन है !

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।