नात लिरिक्स

Aaya Hai Ye Tera Deewana Shayian Lillah Shayian Lillah

आया है ये तेरा दीवाना शैअन-लिल्लाह शैअन-लिल्लाह

नात ख़्वान: हाफ़िज़ अहमद रज़ा क़ादरीशायर: अल्लामा इब्राहीम ख़ुशतर सिद्दीक़ी क़ादरीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

आया है ये तेरा दीवाना, शैअन-लिल्लाह शैअन-लिल्लाहकहता है ये हर-दम मस्ताना, शैअन-लिल्लाह शैअन-लिल्लाह

तू पीर मेरा ला-सानी है और ग़ौस मेरा जीलानी हैमैं तेरा मुरीद हूँ दीवाना, शैअन-लिल्लाह शैअन-लिल्लाह

है हुक्म तेरा हुक्म-ए-रब्बी, इक दम में जो चाहे कर दे वहीये दौर है तेरा शाहाना, शैअन-लिल्लाह शैअन-लिल्लाह

मैं बद ही सही, मैं चोर सही, मैं मुजरिम-ओ-ख़ाती कुछ ही सहीपर तेरा हूँ, जान-ए-जानाना ! शैअन-लिल्लाह शैअन-लिल्लाह

चाहूँ जो अगर तुझ को चाहूँ, देखूँ जो अगर तुझ को देखूँकर दे मुझे सब से बेगाना, शैअन-लिल्लाह शैअन-लिल्लाह

छूटे न कभी तू और अहमद, मुश्किल जो पड़े हो तेरी मददगर वक़्त-ए-नज़ा' हो आ जाना, शैअन-लिल्लाह शैअन-लिल्लाह

लेते रहें हम सब नाम तेरा, करते रहें मिल कर काम तेराबग़दाद से हो आब-ओ-दाना, शैअन-लिल्लाह शैअन-लिल्लाह

सब तेरे मज़ार-ए-अनवर पर, होते हैं निछावर आ आ करतू शम'अ है 'आलम परवाना, शैअन-लिल्लाह शैअन-लिल्लाह

ख़ुशतर को बुलाया रौज़े पर, उम्मीद से दी ने'मत बढ़ करहो लुत्फ़-ओ-करम ये सालाना, शैअन-लिल्लाह शैअन-लिल्लाह

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।