आँखों में ख़्वाब तेरे, होंटों पे नाम तेरामौला तेरा करम है, मैं हूं ग़ुलाम तेरा
गुन तेरे गा रहे हैं ताहिर सुरों में अपनीबादे-सबा के झोंके लाएं पयाम तेरा
आँखों में ख़्वाब तेरे, होंटों पे नाम तेरामौला तेरा करम है, मैं हूं ग़ुलाम तेरा
एक तेरी ज़ात बाकी, सारा जहांन फ़ानीरखता है सर ब-सजदा सब को दवाम तेरा
आँखों में ख़्वाब तेरे, होंटों पे नाम तेरामौला तेरा करम है, मैं हूं ग़ुलाम तेरा
है तेरी ज़ात वाहिद परवरदिगारे-आलमकरते हैं शुक्र हरदम सब ख़ासो-आम तेरा
आँखों में ख़्वाब तेरे, होंटों पे नाम तेरामौला तेरा करम है, मैं हूं ग़ुलाम तेरा
केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।