नात लिरिक्स

Masjiden Bulati Hain

मस्जिदें बुलाती हैं

उपलब्ध: हिंदी

क्यूँ उदास फिरते हो, राहतें बुलाती हैंआओ ए मुसलमानों ! मस्जिदें बुलाती हैं

रब की बन्दगी कर के तुम फ़लाह पाओगेहर अज़ान में तुमको नुसरतें बुलाती हैं

क्यूँ उदास फिरते हो, राहतें बुलाती हैंआओ ए मुसलमानों ! मस्जिदें बुलाती हैं

नग़्मा-ए-अज़ां का ये मुख़्तसर तआरुफ़ हैतुमको दीनो-दुनियां की शौकतें बुलाती हैं

क्यूँ उदास फिरते हो, राहतें बुलाती हैंआओ ए मुसलमानों ! मस्जिदें बुलाती हैं

ख़ुल्द की तलब की थी खूब तुमने रमज़ां मेंआओ आके ले लो तुम, जन्नतें बुलाती हैं

क्यूँ उदास फिरते हो, राहतें बुलाती हैंआओ ए मुसलमानों ! मस्जिदें बुलाती हैं

मग़फ़िरत की ख़ातिर तुम रोए गिड़गिड़ाए थेअब न मुँह को फेरो तुम, बख़्शिशें बुलाती हैं

क्यूँ उदास फिरते हो, राहतें बुलाती हैंआओ ए मुसलमानों ! मस्जिदें बुलाती हैं

मालो-ज़र के चक्कर में रब को भूल बैठे होसर को रख दो सजदे में, नेअमतें बुलाती हैं

क्यूँ उदास फिरते हो, राहतें बुलाती हैंआओ ए मुसलमानों ! मस्जिदें बुलाती हैं

जो भी चाहिये तुम को सब यहां से पाओगेख़ालिक़े-दो आलम की क़ुर्बतें बुलाती हैं

क्यूँ उदास फिरते हो, राहतें बुलाती हैंआओ ए मुसलमानों ! मस्जिदें बुलाती हैं

मस्जिदों को छोड़ा तो सब ही छूट जाएगारब के बन्दो ! आ जाओ अज़मतें बुलाती हैं

क्यूँ उदास फिरते हो, राहतें बुलाती हैंआओ ए मुसलमानों ! मस्जिदें बुलाती हैं

चाहती है ये दुनियां मोमिनो की रुसवाईमस्जिदों में आओ तुम, इज़्ज़तें बुलाती हैं

क्यूँ उदास फिरते हो, राहतें बुलाती हैंआओ ए मुसलमानों ! मस्जिदें बुलाती हैं

आफ़ियत तुम्हें बढ़कर ख़ुद पनाह में ले लेगीआओ अमन की तुमको सरहदें बुलाती हैं

क्यूँ उदास फिरते हो, राहतें बुलाती हैंआओ ए मुसलमानों ! मस्जिदें बुलाती हैं

सब अता किया रब ने फिर भी तुम परेशां होतुम नमाज़ को आओ, बरकतें बुलाती हैं

क्यूँ उदास फिरते हो, राहतें बुलाती हैंआओ ए मुसलमानों ! मस्जिदें बुलाती हैं

ज़िन्दगी के लम्हों का लुत्फ़ है इबादत मेंआओ ज़िंदगानी की लज़्ज़तें बुलाती हैं

क्यूँ उदास फिरते हो, राहतें बुलाती हैंआओ ए मुसलमानों ! मस्जिदें बुलाती हैं

ख़ान-ए-इलाही में तू भी ए फ़रीदी ! चलतुझ को इल्मो-हिक़मत की वुसअतें बुलाती हैं

क्यूँ उदास फिरते हो, राहतें बुलाती हैंआओ ए मुसलमानों ! मस्जिदें बुलाती हैं

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।