नात लिरिक्स

Main Panjtani Panjtani Panjtani Hoon

मैं पंजतनी पंजतनी पंजतनी हूँ

नात ख़्वान: सय्यिद हस्सानुल्लाह हुसैनीशायर: जुनैद क़ासमीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

बेदम ! यही तो पाँच हैं मक़्सूद-ए-काइनातख़ैरुन्निसा, हुसैन-ओ-हसन, मुस्तफ़ा, 'अली

मैं पंजतनी पंजतनी पंजतनी हूँमैं पंजतनी पंजतनी पंजतनी हूँ

ईमाँ है मेरा नार-ए-जहन्नम से बरी हूँ

मैं पंजतनी पंजतनी पंजतनी हूँमैं पंजतनी पंजतनी पंजतनी हूँ

जब से ग़ुलाम-ए-हैदर-ए-कर्रार हो गयाआ'ला जहाँ में मेरा भी किरदार हो गयामैं ख़ादिम-ए-सरकार हूँ, शैदा-ए-'अली हूँ

मैं पंजतनी पंजतनी पंजतनी हूँमैं पंजतनी पंजतनी पंजतनी हूँ

सोया हुआ नसीब जगाते हैं पंजतनउजड़े हुए घरों को बसाते हैं पंजतनउन की नवाज़िशात से देखो मैं ग़नी हूँ

मैं पंजतनी पंजतनी पंजतनी हूँमैं पंजतनी पंजतनी पंजतनी हूँ

मशहूर है जहाँ में सख़ावत हुसैन कीहोने लगी है मुझ पे 'इनायत हुसैन कीअपनाई जब से उन की अदाएँ, मैं ग़नी हूँ

मैं पंजतनी पंजतनी पंजतनी हूँमैं पंजतनी पंजतनी पंजतनी हूँ

होंटों पे मेरे देखिए हैदर की बात हैशेर-ए-ख़ुदा की, फ़ातेह-ए-ख़ैबर की बात हैमैं बंदा-ए-मौलाई हूँ, क़िस्मत का धनी हूँ

मैं पंजतनी पंजतनी पंजतनी हूँमैं पंजतनी पंजतनी पंजतनी हूँ

क्या हूँ जो मैं बयाँ करूँ शान-ए-हुसैन कोलिक्खेगा क्या क़लम मेरा जाने हुसैन कोमैं नौकर-ए-सरकार-ए-हुसैन-इब्न-ए-'अली हूँ

मैं पंजतनी पंजतनी पंजतनी हूँमैं पंजतनी पंजतनी पंजतनी हूँ

सदक़ा नबी की आल का पाता हूँ हर घड़ीटल जाती है हयात से मुश्किल बड़ी बड़ीमैं तो जुनैद-ए-क़ासमी क़िस्मत का धनी हूँ

मैं पंजतनी पंजतनी पंजतनी हूँमैं पंजतनी पंजतनी पंजतनी हूँ

ईमाँ है मेरा नार-ए-जहन्नम से बरी हूँ

मैं पंजतनी पंजतनी पंजतनी हूँमैं पंजतनी पंजतनी पंजतनी हूँ

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।