गर तुम न सुनोगे तो मेरी कौन सुनेगागर तुम न करोगे तो करम कौन करेगा
मैं हूँ तेरा सवाली, मैं हूँ तेरा सवालीमैं हूँ तेरा सवाली रे मौला ! तेरा सवाली
अब तक तो किया सब्र भी, अब सब्र भी कम थाया रब ! है मुक़द्दर में अगर आप ज़ियारतपहुंचा दे मदीने में मुझे अब के रजब तक
मैं हूँ तेरा सवाली, मैं हूँ तेरा सवालीमैं हूँ तेरा सवाली रे मौला ! तेरा सवाली
अल्लाह का घर ख़ुल्द का नक़्शा नहीं देखाकुछ भी नहीं देखा जो मदीना नहीं देखाऐ मौत ! मेरी मौत ! ज़रा और ठहर जामैंने अभी सरकार का रोज़ा नहीं देखा
मैं हूँ तेरा सवाली, मैं हूँ तेरा सवालीमैं हूँ तेरा सवाली रे मौला ! तेरा सवाली
सरकार मदीने में बुला क्यों नहीं लेतेकमली में मुझे अपनी छुपा क्यों नहीं लेतेमैं आऊं मदीने मेरी औकात नहीं हैगर आप बुलालें तो कोई बात नहीं है
मैं हूँ तेरा सवाली, मैं हूँ तेरा सवालीमैं हूँ तेरा सवाली रे मौला ! तेरा सवाली
उन की इनायतेँ हैं बचा जा रहा हूँ मैंएहसान उनका ले के दबा जा रहा हूँ मैंलिल्लाह ! संभालिये मुझे मौला ! संभालियेलिल्लाह ! थामिये कि गिरा जा रहा हूँ मैं
मैं हूँ तेरा सवाली, मैं हूँ तेरा सवालीमैं हूँ तेरा सवाली रे मौला ! तेरा सवाली
केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।