नात लिरिक्स

Main Dil Se Kehta Hoon Apna Husain Waalon Ko

मैं दिल से कहता हूँ अपना हुसैन वालों को

नात ख़्वान: मुहम्मद आ'ज़म क़ादरीशायर: सुहैल कलीम फ़ारूक़ीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

मैं दिल से कहता हूँ अपना हुसैन वालों कोसलाम सिर्फ़ है मेरा हुसैन वालों को

किसी यज़ीद की चालों में आ नहीं सकतेनज़र में रखता है अल्लाह हुसैन वालों को

सदा ये आज भी कर्ब-ओ-बला से आती हैकि सिर्फ़ सजता है कलमा हुसैन वालों को

मुझे यक़ीन है गुज़रेंगे पुल-सिरात से जबहुज़ूर देंगे सहारा हुसैन वालों को

हुज़ूर की किसी निस्बत पे उँगलियाँ न उठातू जानता नहीं, बेटा ! हुसैन वालों को

सख़ी हुसैन की यादों में जब भी रोते हैंदु'आएँ देती है ज़हरा हुसैन वालों को

ये निस्बतों का समर है ,सुहैल फ़ारूक़ी !कि प्यार करती है दुनिया हुसैन वालों को

ख़ुदा के दीन की जब बात होगी, फ़ारूक़ी !करेगा याद ज़माना हुसैन वालों को

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।