नात लिरिक्स

Rehmaten Rab Ki Lutane Mah-e-Ramzan Aaya

रहमतें रब की लुटाने माह-ए-रमज़ाँ आया

नात ख़्वान: मुहम्मद अश्फ़ाक़ अत्तारी और मेहमूद अत्तारीशायर: मुहम्मद अश्फ़ाक़ अत्तारीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

माह-ए-गुफ़रान ! माह-ए-गुफ़रान !माह-ए-गुफ़रान ! माह-ए-रमज़ान !

रहमतें रब की लुटाने माह-ए-रमज़ाँ आयाजुर्म-ओ-'इस्याँ को मिटाने माह-ए-रमज़ाँ आया

माह-ए-रमज़ाँ, माह-ए-रमज़ाँ, माह-ए-रमज़ाँ आया

'अशरा-ए-रहमत-ए-बारी ने तजल्ली डालीहोंगे रहमत के बहाने माह-ए-रमज़ाँ आया

रहमतें रब की लुटाने माह-ए-रमज़ाँ आया

माह-ए-रमज़ाँ, माह-ए-रमज़ाँ, माह-ए-रमज़ाँ आया

कैसी रौनक़ है मसाजिद में बहार आई हैले के अब दिन ये सुहाने माह-ए-रमज़ाँ आया

रहमतें रब की लुटाने माह-ए-रमज़ाँ आया

माह-ए-रमज़ाँ, माह-ए-रमज़ाँ, माह-ए-रमज़ाँ आया

आओ ! ए भाईओ आओ ! करो रब को राज़ीबंदों को रब से मिलाने माह-ए-रमज़ाँ आया

रहमतें रब की लुटाने माह-ए-रमज़ाँ आया

माह-ए-रमज़ाँ, माह-ए-रमज़ाँ, माह-ए-रमज़ाँ आया

बख़्श दे मुझ को, इलाही ! माह-ए-गुफ़राँ के तुफ़ैलमग़्फ़िरत सब को दिलाने माह-ए-रमज़ाँ आया

रहमतें रब की लुटाने माह-ए-रमज़ाँ आया

माह-ए-रमज़ाँ, माह-ए-रमज़ाँ, माह-ए-रमज़ाँ आया

मुझ को आज़ाद जहन्नम से, इलाही ! कर देबाग़ जन्नत के दिलाने माह-ए-रमज़ाँ आया

रहमतें रब की लुटाने माह-ए-रमज़ाँ आया

माह-ए-रमज़ाँ, माह-ए-रमज़ाँ, माह-ए-रमज़ाँ आया

मैंने जो काम ख़ुद हाथों से बिगाड़े अपनेमेरी बिगड़ी को बनाने माह-ए-रमज़ाँ आया

रहमतें रब की लुटाने माह-ए-रमज़ाँ आया

माह-ए-रमज़ाँ, माह-ए-रमज़ाँ, माह-ए-रमज़ाँ आया

कर लो आपस में तुम, ए भाईयो ! सब रंजिशें दूरदर्स-ए-ईसार सिखाने माह-ए-रमज़ाँ आया

रहमतें रब की लुटाने माह-ए-रमज़ाँ आया

माह-ए-रमज़ाँ, माह-ए-रमज़ाँ, माह-ए-रमज़ाँ आया

मग़्फ़िरत का है ये 'अशरा, मेरी बख़्शिश फ़रमाजोश रहमत का दिखाने माह-ए-रमज़ाँ आया

रहमतें रब की लुटाने माह-ए-रमज़ाँ आया

माह-ए-रमज़ाँ, माह-ए-रमज़ाँ, माह-ए-रमज़ाँ आया

'अशरा आज़ादी-ए-दोज़ख़ का है कर दे आज़ादनार-ए-दोज़ख से बचाने माह-ए-रमज़ाँ आया

रहमतें रब की लुटाने माह-ए-रमज़ाँ आया

माह-ए-रमज़ाँ, माह-ए-रमज़ाँ, माह-ए-रमज़ाँ आया

लाज फ़ानी की तेरे हाथ है, ए रब्ब-ए-करीम !इस को ठुकराया जहाँ ने माह-ए-रमज़ाँ आया

रहमतें रब की लुटाने माह-ए-रमज़ाँ आया

माह-ए-रमज़ाँ, माह-ए-रमज़ाँ, माह-ए-रमज़ाँ आया

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।