नात लिरिक्स

Madina Yaad Aaya Hai

मदीना याद आया है

उपलब्ध: हिंदी

मदीना मदीना मदीना मदीना

मदीना याद आया है, मदीना याद आया हैमदीना याद आया है, मदीना याद आया है

आँखों में बस गया है मदीना हुज़ूर काबे-कस का आसरा है मदीना हुज़ूर का

जब से क़दम पड़े हैं रिसालत-मआब केजन्नत बना हुवा है मदीना हुज़ूर का

फिर जा रहे हैं अहल-ए-मोहब्बत के क़ाफ़िलेफिर याद आ रहा है मदीना हुज़ूर का

आई फिर याद मदीने की रुलाने के लिएदिल तड़प उट्ठा है दरबार में जाने के लिए

मदीना याद आया है, मदीना याद आया है

अफ़सोस बहुत दूर हूँ गुलज़ार-ए-नबी सेकाश ! आए बुलावा मुझे दरबार-ए-नबी से

ऐ ज़ाइर-ए-तयबा ! ये दुआ कर मेरे हक़ मेंमुझ को भी बुलावा मिले दरबार-ए-नबी से

मदीना याद आया है, मदीना याद आया है

दाग़-ए-फ़ुर्क़त-ए-तयबा क़ल्ब-ए-मुज़्महिल जाताकाश ! गुम्बद-ए-ख़ज़रा देखने को मिल जाता

फ़ुर्क़त-ए-मदीना ने वो दिए मुझे सदमेंकोह पर अगर पड़ते कोह भी तो हिल जाता

मदीना याद आया है, मदीना याद आया है

मदीना याद आया है, मदीना याद आया हैमदीना याद आया है, मदीना याद आया है

फ़िराक़-ए-मदीना में दिल ग़म-ज़दा हैजिगर टुकड़े टुकड़े हुवा जा रहा है

रहूं बस इसी ग़म में बे-चैन सरवर !मुक़द्दर ने जो दाग़-ए-फ़ुर्क़त दिया है

मेरे दिल के अरमां रहे दिल ही दिल मेंयही ग़म मेरे दिल को तड़पा रहा है

मदीना याद आया है, मदीना याद आया है

मेरा ग़म भी तो देखो मैं पड़ा हूं दूर तयबा सेसुकूं पाएगा बस मेरा दिल-ए-मुज़्तर मदीने में

मदीना याद आया है, मदीना याद आया है

मैं जो यूँ मदीने जाता तो कुछ और बात होतीकभी लौट कर न आता तो कुछ और बात होती

मैं मदीने तो गया था ये बड़ा शरफ़ था लेकिनवहीं दम जो टूट जाता तो कुछ और बात होती

मदीना याद आया है, मदीना याद आया है

बड़ी उम्मीद है सरकार क़दमों में बुलाएंगेकरम की जब नज़र होगी मदीने हम भी जाएंगे

अगर जाना मदीने में हुवा हम ग़म के मारों कामकीन-ए-गुम्बद-ए-ख़ज़रा को हाल-ए-दिल सुनाएंगे

मदीना याद आया है, मदीना याद आया है

गर ख़ुशी चाहिए तो मदीने चलोज़िंदगी चाहिए तो मदीने चलोसारी मस्ती मदीने की गलियों में हैकैफ़ सारे का सारा मदीने में है

दिल भी सदक़े कियावार दी अपनी जानरूह तस्कीन पाए तो पाए कहाँजब के सब कुछ हमारा मदीने में है

मदीना याद आया है, मदीना याद आया हैमदीना याद आया है, मदीना याद आया है

या रसूलल्लाह ! आ कर देख लोया मदीने में बुला कर देख लो

मदीना याद आया है, मदीना याद आया हैमदीना याद आया है, मदीना याद आया है

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।