ले कर मैं चला ख़ुल्द के बाज़ार का तोहफाबख़्शिश की ज़मानत, शहे-अबरार का तोहफा
दुनिया की हर एक चीज़ बिका करती है लेकिनबिक सकता नहीं तयबा के सरकार का तोहफा
मैं अपने मुक़द्दर पे सदा नाज़ करूँगामिल जाए अगर ख़्वाब में दीदार का तोहफा
जुज़ अश्के-नदामत के मेरे पास नहीं कुछले लीजिए सरकार गुनहगार का तोहफा
मैं उसको कलेजे से लगा कर के रखूँगामिल जाए अगर अज़हरी सरकार का तोहफा
केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।