नात लिरिक्स

Koi Jab Dil Dukhaae To Nabi Ko Yaad Kar Lena

कोई जब दिल दुखाए तो नबी को याद कर लेना

नात ख़्वान: उमैर ज़ुबैरशायर: सुहैल कलीम फ़ारूक़ीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

सुकून-ए-दिल का, फ़ारूक़ी ! वज़ीफ़ा मैं बताता हूँतुम्हें दुखों से बचने का तरीक़ा मैं सिखाता हूँ

कोई जब दिल दुखाए तो नबी को याद कर लेनाकोई भी दुख सताए तो नबी को याद कर लेना

कोई जब दिल दुखाए तो नबी को याद कर लेना

पराया कौन है और कौन अपना है ज़माने मेंसमझ में कुछ न आए तो नबी को याद कर लेना

कोई जब दिल दुखाए तो नबी को याद कर लेना

वो अपने प्यार की चादर में ले लेंगे तुम्हें, वल्लाह !ज़माना रूठ जाए तो नबी को याद कर लेना

कोई जब दिल दुखाए तो नबी को याद कर लेना

तसल्ली का कोई भी बोल जब बोले न दुनिया मेंन कोई काम आए तो नबी को याद कर लेना

कोई जब दिल दुखाए तो नबी को याद कर लेना

कोई मरहम न रखे जब तेरे ज़ख़्मों पे, फ़ारूक़ी !कोई न तर्स खाए तो नबी को याद कर लेना

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।