नात लिरिक्स

Koi Bataye Dariyaon Ko Aisi Rawani Kis Ne Di

कोई बताए दरियाओं को ऐसी रवानी किस ने दी

उपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

कोई बताए दरियाओं को ऐसी रवानी किस ने दीकिस ने चमकता दिन बख़्शा है रात सुहानी किस ने दीनन्हे मुन्ने पौदों को गुलशन में जवानी किस ने दीवो यकता, क़ुदरत भी यकता, यकता है मेरा अल्लाह

ला इलाहा इल्लल्लाहु ला इलाहा इल्लल्लाहला इलाहा इल्लल्लाहु ला इलाहा इल्लल्लाह

सोचो ज़रा फ़िर'औन के घर में मूसा को पाला किस नेग़ौर करो मछली के शिकम में यूनुस को रक्खा किस नेपहले आग में डाला और फिर आग को फूल किया किस नेकिस के नाम के गुन गाते हैं इब्राहीम ख़लीलुल्लाह

ला इलाहा इल्लल्लाहु ला इलाहा इल्लल्लाहला इलाहा इल्लल्लाहु ला इलाहा इल्लल्लाह

जिन को आना था वो आ गए, सिर्फ़ क़यामत बाक़ी हैसूरज के शो'ले कहते हैं हश्र की शिद्दत बाक़ी हैमौत जिसे कहती है दुनिया वो भी हक़ीक़त बाक़ी हैयारो ! अपने दिल से निकालो अब तो ख़याल-ए-ग़ैरुल्लाह

ला इलाहा इल्लल्लाहु ला इलाहा इल्लल्लाहला इलाहा इल्लल्लाहु ला इलाहा इल्लल्लाह

सूरा-ए-रहमाँ पढ़ के कर लो अपने दिल को नूरानीरौशन रौशन क़ल्ब-ओ-जिगर हो, जगमग जगमग पेशानीदिल में ख़ुदा का नाम बसा लो, बात करो तुम क़ुरआनीचमका लो किरदार को अपने लोग कहें माशा-अल्लाह

ला इलाहा इल्लल्लाहु ला इलाहा इल्लल्लाहला इलाहा इल्लल्लाहु ला इलाहा इल्लल्लाह

नशीद-ख़्वाँ:मुहम्मद अनस नज़ीर

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।