नात लिरिक्स

Khuda Ka Fazl, Nabi Ki Inaayaton Ka Safar

ख़ुदा का फ़ज़्ल, नबी की 'इनायतों का सफ़र

नात ख़्वान: हसनैन रज़ा अत्तारीशायर: मुहम्मद सलमान रज़ा फ़रीदी सिद्दीक़ी मिस्बाहीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

हाज़िर हैं, मौला ! हाज़िर हैंहाज़िर हैं, मौला ! हाज़िर हैं

लब्बैक ! लब्बैक ! अल्लाहुम्म लब्बैक !लब्बैक ! लब्बैक ! अल्लाहुम्म लब्बैक !

ख़ुदा का फ़ज़्ल, नबी की 'इनायतों का सफ़रजहाँ में सब से मुबारक ये हाजियों का सफ़र

बुलावा आया है 'अर्श-ए-करम से इन के लिएख़ुशा-नसीब ये है कितनी 'इज़्ज़तों का सफ़र

जहाँ में सब से मुबारक ये हाजियों का सफ़र

ख़ुदा का फ़ज़्ल, नबी की 'इनायतों का सफ़रजहाँ में सब से मुबारक ये हाजियों का सफ़र

लब्बैक ! लब्बैक ! अल्लाहुम्म लब्बैक !लब्बैक ! लब्बैक ! अल्लाहुम्म लब्बैक !

ख़ुशी के मारे ज़मीं पर क़दम नहीं पड़तेकि होने वाला है तयबा के रास्तों का सफ़र

जहाँ में सब से मुबारक ये हाजियों का सफ़र

ख़ुदा का फ़ज़्ल, नबी की 'इनायतों का सफ़रजहाँ में सब से मुबारक ये हाजियों का सफ़र

लब्बैक ! लब्बैक ! अल्लाहुम्म लब्बैक !लब्बैक ! लब्बैक ! अल्लाहुम्म लब्बैक !

हरम से लौट के आएँगे बख़्शे-बख़्शाएकि राह-ए-'अफ़्व पे तय होगा सीरतों का सफ़र

जहाँ में सब से मुबारक ये हाजियों का सफ़र

ख़ुदा का फ़ज़्ल, नबी की 'इनायतों का सफ़रजहाँ में सब से मुबारक ये हाजियों का सफ़र

लब्बैक ! लब्बैक ! अल्लाहुम्म लब्बैक !लब्बैक ! लब्बैक ! अल्लाहुम्म लब्बैक !

मदीने मक्के को जाना, हयात की में'राजहै पस्तियों की तरफ़ से बुलंदियों का सफ़र

जहाँ में सब से मुबारक ये हाजियों का सफ़र

ख़ुदा का फ़ज़्ल, नबी की 'इनायतों का सफ़रजहाँ में सब से मुबारक ये हाजियों का सफ़र

लब्बैक ! लब्बैक ! अल्लाहुम्म लब्बैक !लब्बैक ! लब्बैक ! अल्लाहुम्म लब्बैक !

दर-ए-नबी की ज़ियारत है ख़ुल्द का मुज़्दाबहुत बहुत हो मुबारक ये जन्नतों का सफ़र

जहाँ में सब से मुबारक ये हाजियों का सफ़र

ख़ुदा का फ़ज़्ल, नबी की 'इनायतों का सफ़रजहाँ में सब से मुबारक ये हाजियों का सफ़र

लब्बैक ! लब्बैक ! अल्लाहुम्म लब्बैक !लब्बैक ! लब्बैक ! अल्लाहुम्म लब्बैक !

शह-ए-'अरब से हमारा सलाम भी कहनावहाँ पहुँच के जो हासिल हो क़ुर्बतों का सफ़र

जहाँ में सब से मुबारक ये हाजियों का सफ़र

ख़ुदा का फ़ज़्ल, नबी की 'इनायतों का सफ़रजहाँ में सब से मुबारक ये हाजियों का सफ़र

लब्बैक ! लब्बैक ! अल्लाहुम्म लब्बैक !लब्बैक ! लब्बैक ! अल्लाहुम्म लब्बैक !

निगाह-ए-शौक़ तरसती है दीद की ख़ातिरकरा दें, आक़ा ! हमें भी ज़ियारतों का सफ़र

जहाँ में सब से मुबारक ये हाजियों का सफ़र

ख़ुदा का फ़ज़्ल, नबी की 'इनायतों का सफ़रजहाँ में सब से मुबारक ये हाजियों का सफ़र

लब्बैक ! लब्बैक ! अल्लाहुम्म लब्बैक !लब्बैक ! लब्बैक ! अल्लाहुम्म लब्बैक !गुल-ए-दु'आ-ए-फ़रीदी भी पेश-ए-ख़िदमत हैन ख़त्म हो ये तुम्हारी स'आदतों का सफ़र

जहाँ में सब से मुबारक ये हाजियों का सफ़र

ख़ुदा का फ़ज़्ल, नबी की 'इनायतों का सफ़रजहाँ में सब से मुबारक ये हाजियों का सफ़र

लब्बैक ! लब्बैक ! अल्लाहुम्म लब्बैक !लब्बैक ! लब्बैक ! अल्लाहुम्म लब्बैक !

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।