नात लिरिक्स

Milad Ka Mausam Aaya Hai

मीलाद का मौसम आया है

नात ख़्वान: हसनैन रज़ा अत्तारीशायर: अल्लामा सलमान रज़ा फ़रीदी मिस्बाहीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

मीलाद का मौसम आया हैमीलाद का मौसम आया है

रब ने ये जहाँ चमकाया हैमीलाद का मौसम आया हैरहमत का उजाला छाया हैमीलाद का मौसम आया है

मीलाद का मौसम आया हैमीलाद का मौसम आया है

झंडे हैं लगे, गलियाँ हैं सजीहर-सू है नबी की धूम मचीसरकार की आमद के सदक़ेगुलज़ार-ए-जहाँ मुस्काया है

मीलाद का मौसम आया हैमीलाद का मौसम आया है

है जगमग जगमग सारा जगतऔर चारों-तरफ़ बरसे रहमतझूमे तन-मन, लगी उन की लगन'आलम ख़ुशियों से नहाया है

मीलाद का मौसम आया हैमीलाद का मौसम आया है

हम क्यूँ न करें चर्चा उन काहम गाएँ न क्यूँ नग़्मा उन काअल्लाह ने जिन के सदक़े मेंये सारा जहान बनाया है

मीलाद का मौसम आया हैमीलाद का मौसम आया है

जब दाई हलीमा ने देखादिल-जाँ से हुईं उन पर शैदाफिर ले के चलीं ये कहते हुएइक चाँद ये हम ने पाया है

मीलाद का मौसम आया हैमीलाद का मौसम आया है

सुब्हान-अल्लाह ! क्या सूरत हैमाशा-अल्लाह ! क्या सीरत हैबे-मिस्ल जमाल-ओ-रंगत हैरब ने उन्हें ऐसा बनाया है

मीलाद का मौसम आया हैमीलाद का मौसम आया है

रहमत हैं, सिराज-ए-मुनीर भी हैंशाहिद हैं, बशीर-ओ-नज़ीर भी हैंयासीं, ताहा क्या ख़ूब लक़बमौला ने 'अता फ़रमाया है

मीलाद का मौसम आया हैमीलाद का मौसम आया है

ख़ैर-उल-लका मिन ऊला की झलकहै ज़िक्र-ए-नबी में हश्र-तलककम होगा, फ़रीदी ! ये किस सेअल्लाह ने इस को बढ़ाया है

मीलाद का मौसम आया हैमीलाद का मौसम आया है

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।