नात लिरिक्स

Khoobsurat Kali Hoti Hain Betiyan

ख़ूबसूरत कली होती हैं बेटियाँ

नात ख़्वान: Yasmeen Khanशायर: अब्दुल क़य्यूम हमदमउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

ख़ूबसूरत कली होती हैं बेटियाँकैसी अच्छी भली होती हैं बेटियाँअपने माँ-बाप की शान हैं, आन हैंऐसी दिल की कली होती हैं बेटियाँ

देख वालिद को वो मुस्कुराती रहेंवालिदा को भी हर पल हँसाती रहेंघर में गुलशन बनी होती हैं बेटियाँख़ूबसूरत कली होती हैं बेटियाँ

घर की 'इज़्ज़त हैं वो और बरकत हैं वोरब की रहमत हैं वो, घर की 'अज़मत हैं वोसब के दिल में सजी होती हैं बेटियाँख़ूबसूरत कली होती हैं बेटियाँ

माँ की शफ़क़त में रहती हैं हर पल मगनघर को रखती हैं अपने वो हर पल चमनकितनी दिल की हसीं होती हैं बेटियाँख़ूबसूरत कली होती हैं बेटियाँ

खिलखिलाती हैं माँ-बाप के साए मेंहाँ वो रखती हैं माँ-बाप की राए मेंऐसी उन की सगी होती हैं बेटियाँख़ूबसूरत कली होती हैं बेटियाँ

मत सताओ उन्हें, कितनी मा'सूम हैंन ख़ुशी से तुम्हारी वो मग़्मूम हैंऐसी नाज़ुक कली होती हैं बेटियाँख़ूबसूरत कली होती हैं बेटियाँ

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।