नात लिरिक्स

Karenge Nabi Jo Karam Dheere Dheere

करेंगे नबी जो करम धीरे धीरे

नात ख़्वान: हैदर परवाज़शायर: हैदर परवाज़उपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

करेंगे नबी जो करम धीरे धीरेतो मिट जाएँगे सारे ग़म धीरे धीरे

पढ़ूँ ना'त-ए-शाह-ए-ज़मन धीरे धीरेनिखर जाएँगे फ़िक्र-ओ-फ़न धीरे धीरे

ये सुल्तान-ए-दीं की मुक़द्दस ज़मीं हैयहाँ रख के चलना क़दम धीरे धीरे

ग़ुलाम-ए-नबी क़ब्र में सो रहा हैफ़रिश्ते हटाएँ कफ़न धीरे धीरे

सर-ए-'अर्श हर ना'त-ख़्वान-ए-नबी काधुलाएँगी हूरें दहन धीरे धीरे

बढ़ाएँगे दीन-ए-नबी के लिए हमक़दम सू-ए-दार-ओ-रसन धीरे धीरे

ब-रोज़-ए-क़यामत हमें आब-ए-कौसरपिलाएँगे शाह-ए-ज़मन धीरे धीरे

सुनाएँगे, परवाज़ ! ना'त-ए-शह-ए-दीं'अक़ीदत में हो के मगन धीरे धीरे

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।