नात लिरिक्स

Karbala Mein Sar Kataya Hai Ali Ke Lal Ne | Deen Ka Danka Bajaya Hai Ali Ke Lal Ne

कर्बला में सर कटाया है अली के लाल ने | दीन का डंका बजाया है अली के लाल ने

नात ख़्वान: शहबाज़ रज़ा नूरी कलकत्तवीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

कर्बला में सर कटाया है 'अली के लाल नेदीन का डंका बजाया है 'अली के लाल ने

ज़ालिमों ने हाथ माँगा जिस घड़ी शब्बीर सेउस के बदले सर कटाया है 'अली के लाल ने

थरथराता है ज़माना मौत ही के नाम सेमौत से पंजा लड़ाया है 'अली के लाल ने

कौन कहता है हुसैन इब्न-ए-'अली प्यासे रहेपानी को पानी पिलाया है 'अली के लाल ने

जो किया था बचपना में वा'दा नाना-जान सेकर्बला में वो निभाया है 'अली के लाल ने

हुर्र ये बोले ख़ुल्द का परवाना मुझ को मिल गयाअपने सीने से लगाया है 'अली के लाल ने

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।