नात लिरिक्स

Karam Ki Ik Nazar Hum Par Khudara Ya Rasool Allah

करम की इक नज़र हम पर ख़ुदारा या रसूलल्लाह

नात ख़्वान: मसूद रानाउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

करम की इक नज़र हम पर ख़ुदा-रा, या रसूलल्लाह !तुम्ही हो बे-सहारों का सहारा, या रसूलल्लाह !

ग़रीबों के हैं दाता, बेकसों के आप वाली हैंमोहब्बत आप की दिल में है लेकिन हाथ ख़ाली हैंइधर भी अपनी रहमत का इशारा, या रसूलल्लाह !

पुकारा है मदद को, या नबी ! हम ग़म के मारों नेतुम्हारे दर पे जा कर भीक माँगी बादशाहों नेहमें भी आसरा है बस तुम्हारा, या रसूलल्लाह !

बने बिगड़ी हमारी, हम भी हैं क़िस्मत के मारों मेंतुम्हें उम्मत है प्यारी और तुम अल्लाह के प्यारों मेंबचा लो टूटने से दिल हमारा, या रसूलल्लाह !

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।