नात लिरिक्स

Karam Ki Ho Mujh Par Nazar Ghaus-e-Aazam !

करम की हो मुझ पर नज़र ग़ौस-ए-आज़म !

उपलब्ध: हिंदी

करम की हो मुझ पर नज़र ग़ौस-ए-आज़म !के मुद्दत से हूँ मुंतज़र ग़ौस-ए-आज़म !

करम की हो मुझ पर नज़र ग़ौस-ए-आज़म !

मैं फ़ुर्क़त का सदमा कब तक सहूंगामुझे अब तो आओ नज़र ग़ौस-ए-आज़म !

करम की हो मुझ पर नज़र ग़ौस-ए-आज़म !

ज़माने की गर्दिश ने तंग कर दिया हैबहुत कर चुका हूँ सबर ग़ौस-ए-आज़म !

करम की हो मुझ पर नज़र ग़ौस-ए-आज़म !

सताता है क्यूँ मुझ को या रब ! ज़मानाबताओ तो जाऊं किधर ग़ौस-ए-आज़म !

करम की हो मुझ पर नज़र ग़ौस-ए-आज़म !

मेरे हो के मुझ से ही क्यूँ बे-ख़बर हो ?लो अब तो ख़ुदारा ! ख़बर ग़ौस-ए-आज़म !

करम की हो मुझ पर नज़र ग़ौस-ए-आज़म !

करो मग़फ़िरत हज़रत बीबी की ख़ुदारा !दम-ए-वापसी लब पे या ग़ौस-ए-आज़म !

करम की हो मुझ पर नज़र ग़ौस-ए-आज़म !के मुद्दत से हूँ मुंतज़र ग़ौस-ए-आज़म !

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।