नात लिरिक्स

Jata Hun Main Duniya Se Mujh Ko Na Bhula Dena

जाता हूँ मैं दुनिया से मुझ को न भुला देना

उपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

जाता हूँ मैं दुनिया से, मुझ को न भुला देनाजब याद मेरी आए बख़्शिश की दु'आ करना

तुम चाहते हो मुझ को मिल जाए अगर जन्नतक़ुरआन-ए-मुक़द्दस को पढ़ पढ़ के सुना देना

जब याद मेरी आए बख़्शिश की दु'आ करना

जाना है सभी को तो ये आँसू बहाना क्यामाँ-बाप बहन भाई सब को ये बता देना

जब याद मेरी आए बख़्शिश की दु'आ करना

लो देख लो ये सूरत कुछ देर दिखाएँगेआएँगे न हम वापस, हम को न सदा देना

जब याद मेरी आए बख़्शिश की दु'आ करना

ईमान है मरक़द में दीदार-ए-नबी होगापहना के कफ़न मुझ को ख़ुश्बू में बसा देना

जब याद मेरी आए बख़्शिश की दु'आ करना

ये काम भी कर लेना मय्यत में जो आए होमिल जुल के, 'अज़ीज़ो ! सब काँधा भी लगा देना

जब याद मेरी आए बख़्शिश की दु'आ करना

जब क़ब्र में दफ़ना दो, मिट्टी भी चढ़ा दो तुमआज़ान को पढ़ कर फिर शैताँ को भगा देना

जब याद मेरी आए बख़्शिश की दु'आ करना

जब क़ब्र मुकम्मल हो, कुछ देर वहाँ रुक करबख़्शिश के लिए अपने हाथों को उठा देना

जब याद मेरी आए बख़्शिश की दु'आ करना

दुनिया की जो दौलत है रह जाएगी दुनिया मेंबस साथ 'अमल तेरे जाएँगे बता देना

जब याद मेरी आए बख़्शिश की दु'आ करना

सरकार ! तमन्ना है बस एक रिफ़ाक़त कीजब वक़्त-ए-नज़ा' आए दीदार करा देना

जब याद मेरी आए बख़्शिश की दु'आ करना

नशीद-ख़्वाँ:अक़ीलुर्रहमान मुरादाबादी

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।