नात लिरिक्स

Jab Dil Ho Pareshan To Sajda Kiya Karo

जब दिल हो परेशान तो सज्दा किया करो

शायर: बाबूउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

जब दिल हो परेशान तो सज्दा किया करोऔर उस की बारगाह में तौबा किया करो

जब दिल हो परेशान तो सज्दा किया करो

मुश्किल-तरीन काम भी हो जाएगा आसानअल्लाह का नाम ले के इरादा किया करो

और उस की बारगाह में तौबा किया करो

जब दिल हो परेशान तो सज्दा किया करो

रस्ता बदल के मौत भी निकलेगी देखनाबस तुम ख़ुदा की राह में सदक़ा किया करो

और उस की बारगाह में तौबा किया करो

जब दिल हो परेशान तो सज्दा किया करो

हरगिज़ बुराइओं की तरफ़ मैं न जाऊँगाइस तरह अपने आप से वा'दा किया करो

और उस की बारगाह में तौबा किया करो

जब दिल हो परेशान तो सज्दा किया करो

बाँटो ख़ुदा की राह में हर-सू भलाइयाँयूँ ख़ुल्द में मकान का सौदा किया करो

और उस की बारगाह में तौबा किया करो

जब दिल हो परेशान तो सज्दा किया करो

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।